बीकानेर में इस जगह ट्रांसफार्मर से भरे ट्रक में आग लगी, सारे ट्रांसफार्मर जले

बीकानेर में इस जगह ट्रांसफार्मर से भरे ट्रक में आग लगी, सारे ट्रांसफार्मर जले

बीकानेर के महजान में सोमवार रात को एक्सप्रेस वे राजमार्ग पर ट्रांसफार्मर से भरे ट्रक में लगी आग से लाखों का सामान जल गया। आग के बाद ट्रांसफार्मर सिर्फ लोहे का ढांचा रह गए। सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे एक्सप्रेस वे पर जैतपुर टोल प्लाजा से हनुमानगढ़ की तरफ एक ट्रक में आग लगने की सूचना मिली। सूचना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और आग पर काबू पाया गया। थाना अधिकारी ने बताया कि मिली सूचना से प्रथम दृश्य ट्रक पूर्व में यहीं पर खड़ा था । जिसमें अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। हालांकि दमकल के देरी से पहुंचने के कारण आग पर काबू करीब डेढ़ घंटे बाद पाया गया। फायर बिग्रेड को सूचना करने के बाद भी करीब एक घण्टे देरी से पहुंची। फायर बिग्रेड को सूरतगढ़ से बुलाया गया था। हालांकि इससे पहले सूरतगढ़ थर्मल स्टेशन पर फ़ायर ब्रिगेड को सूचना की गई थी। समय रहते दमकल की व्यवस्था होती तो इतना बड़ा नुकसान नहीं होता। पुलिस ने बताया कि ट्रक की छानबीन करने पर ट्रक में कोई व्यक्ति नहीं मिला और ना ही ट्रक के ड्राइवर खलासी आसपास कहीं दिखाई दिए। उक्त ट्रक हरियाणा नंबर का बताया जा रहा है। जो पंजाब की तरफ से आ रहा था और बीकानेर की तरफ जा रहा था। जोकि वहां पर पूर्व में ही खड़ा था।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल