खेत में खेलते समय मिट्टी में दबा मासूम, मिट्‌टी हटाने पर मिला शव

खेत में खेलते समय मिट्टी में दबा मासूम, मिट्‌टी हटाने पर मिला शव

पोकरण क्षेत्र के फलसुंड थाना क्षेत्र में सोमवार को खेत में खेलते समय मिट्टी के नीचे दब जाने से ढाई साल के मासूम की मौत हो गई। घटना बांधेवा के देवपालपुरा गांव की है, जहां सादाराम का पुत्र मोटाराम खेत में खेल रहा था, जबकि परिजन ट्रैक्टर से खेत की जुताई में लगे हुए थे। खेलते-खेलते मासूम अचानक खेत में बने एक गड्ढे में जा गिरा और ऊपर से मिट्टी खिसककर उस पर आ गिरी। परिजनों को इस हादसे की भनक तक नहीं लगी। काफी देर तक बच्चा नजर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई। संदेह होने पर मिट्टी में तलाश करने पर आशंका गहराई और तुरंत फलसुंड पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही फलसुंड थानाधिकारी सुमेरदान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। दिनभर की मशक्कत के बाद ट्रैक्टर की मदद से मिट्टी हटाई गई, तब जाकर रात करीब 8 बजे मासूम का शव बाहर निकाला जा सका। शव को फलसुंड अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

  • Related Posts

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर! ज्योतिष विज्ञान में ग्रहों की चाल को बदलाव का सबसे बड़ा कारक माना जाता है.…

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के हेमेरा गांव में उधार दिए गए 5 हजार रुपए वापस मांगने पर…

    You Missed

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी