साइबर ठगी का शिकार महिला ने किया सुसाइड, पति बोला- ठगों का टेलीग्राम पर अकाउंट

साइबर ठगी का शिकार महिला ने किया सुसाइड, पति बोला- ठगों का टेलीग्राम पर अकाउंट

कोटा में प्राइवेट टीचर की पत्नी ने साइबर ठगी से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। ठगों ने टेलीग्राम पर एक ग्रुप में महिला को जोड़कर रकम डबल करने का झांसा देकर फंसाया था। इस तरीके से करीब 5 पांच लाख रुपए ठग लिए। ठगों से रुपए वापस मांगे तो कोई जवाब नहीं दिया। परेशान होकर मंगलवार शाम अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर लटक गई। मामला कैथुनीपोल थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने पति की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। साइबर टीम ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद आज शव परिजनों को सौंपा गया। प्राइवेट टीचर हरीश वर्मा ने बताया- उनकी पत्नी उषा वर्मा (40) दो महीने से तनाव में थी। टेलीग्राम पर गोदरेज प्रॉपर्टीज नामक अकाउंट के जरिए ऑनलाइन निवेश कर रही थीं। पहले छोटा निवेश किया था। मुनाफा मिलने पर विश्वास बढ़ता गया और पांच लाख रुपयों का निवेश कर दिया। मुनाफा नहीं मिलने पर टेलीग्राम पर मैसेज किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पत्नी तनाव में रहने लगी तो उसका फोन चेक किया। तब पता चला कि उसके साथ ठगी हो गई है। पत्नी बार-बार उन लोगों से पैसे वापस करने की रिक्वेस्ट कर रही थी।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें