अंबेडकर सर्किल के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत, दो बहनों में इकलौता भाई था

अंबेडकर सर्किल के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत, दो बहनों में इकलौता भाई था

बुधवार सुबह अंबेडकर सर्किल के पास करीब 10 बजे ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक कुछ देर तक रेलवे ट्रैक के पास बैठा रहा और जैसे ही सूरतगढ़ से अनूपगढ़ आने वाली पैसेंजर ट्रेन पहुंची, वह अचानक पटरियों पर कूद गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान गांव 11 एसजेएम निवासी पंकज जोशी (20) पुत्र रामनारायण के रूप में हुई है। हेड कॉन्स्टेबल शेर ने बताया-सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अनूपगढ़ के राजकीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पंकज के हाथ में चांदी का कड़ा मिला, जिस पर ‘जोशी’ लिखा हुआ था। इसी आधार पर उसकी पहचान की गई। सुबह करीब 7:30 बजे वह घर से निकला था। परिजनों की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के अनुसार पंकज आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन का कोर्स कर रहा था और दो बड़ी बहनों का इकलौता भाई था। पिता गांव में किराने की दुकान चलाते हैं। एक बहन बैंक में नौकरी करती है और दूसरी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही है। मामला अनूपगढ़ का है।

  • Related Posts

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना बीकानेर। बज्जू पुलिस और खनिज विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई…

    You Missed

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम