ट्रेलर की टक्कर से सड़क किनारे खड़े बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

ट्रेलर की टक्कर से सड़क किनारे खड़े बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

राजस्थानी चिराग। हनुमानगढ़ के रावतसर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। धन्नासर कैंची के पास आपणी योजना वाटर वर्क्स के निकट हुए इस हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार हादसे का शिकार हुआ युवक सोनू हरियाणा के सिरसा जिले के ऐलनाबाद में जय हनुमान किराना स्टोर पर काम करता था। रविवार को दुकान मालिक प्रमोद गर्ग ने सोनू और उसके साथी पालाराम को खल का सैंपल लेने साडासर भेजा था। शाम करीब 4:30 बजे दोनों वापस लौट रहे थे। धन्नासर कैंची के पास सोनू ने टॉयलेट के लिए बाइक सड़क किनारे खड़ी की। तभी रावतसर की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सोनू को पहले रावतसर अस्पताल ले जाया गया। वहां से हनुमानगढ़ रेफर किया गया। हनुमानगढ़ से श्रीगंगानगर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। ट्रेलर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर एएसआई शीशपाल को जांच सौंपी गई है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल