बस के नीचे सोया युवक, चालक ने ऊपर से निकाली, तड़प-तड़पकर दर्दनाक मौत

बस के नीचे सोया युवक, चालक ने ऊपर से निकाली, तड़प-तड़पकर दर्दनाक मौत
जोधपुर जिले में सर्द रात से बचने की कोशिश एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गई। बीजेएस क्षेत्र की नट कॉलोनी स्थित रेलवे फाटक के पास खड़ी एक निजी बस के नीचे सो रहे युवक की बस स्टार्ट होने पर टायर के नीचे आने से मौत हो गई। हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। महामंदिर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि मृतक की पहचान रामासनी गांव निवासी 26 वर्षीय आसुराम मेघवाल के रूप में हुई है। वह खेती का काम करता था और दो दिन पहले ही अपने गांव से जोधपुर आया था। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए वह रात के समय नट कॉलोनी रेलवे फाटक के पास खड़ी निजी बस के नीचे सो गया। उस समय बस चालक और खलासी को युवक के नीचे सोने की जानकारी नहीं थी। देर रात चालक ने बस स्टार्ट की और उसे थोड़ा आगे-पीछे किया। इसी दौरान बस के नीचे सोया आसुराम टायर की चपेट में आ गया और बस का टायर उसके ऊपर से निकल गया। युवक की चीख-पुकार सुनकर चालक ने तुरंत बस रोकी। नीचे झांककर देखा तो युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

  • Related Posts

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद बीकानेर। चोरो के हौसले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। नोखा कस्बे के सबसे व्यस्त और…

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या बीकानेर। बुजुर्ग व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र के गौतम चौक का है। पुलिस ने…

    You Missed

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस