दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, डिग्गी में मिला शव,पढ़े खबर

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, डिग्गी में मिला शव,पढ़े खबर

राजस्थानी चिराग। पीलीबंगा थाना क्षेत्र के दौलतावाली गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका के भाई ने मुकदमा दर्ज करवाया है। इसके बाद परिजन पीलीबंगा सीएचसी के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। उनकी मांग है कि सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस परिजनों से समझाइश के प्रयास में जुटी हुई है। पीलीबंगा थानाधिकारी अशोक कुमार बिश्नोई ने बताया कि रोहिताश पुत्र सोहनलाल निवासी चक 2 सीएलडी गांव खोडा तहसील रावतसर ने पीलीबंगा थाने में मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन राजबाला की उसके पति और ससुराल पक्ष के तीन अन्य लोगों ने हत्या की है।

शादी के बाद से ही करते थे तंग

जानकारी के अनुसार राजबाला की शादी वर्ष 2012 में सुनील कुमार पुत्र रायसिंह निवासी दौलतावाली से हुई थी। विवाह के पश्चात शुरू से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए तंग करने लगे, जिसके चलते महिला प्रताड़ना का शिकार हो रही थी। रोहिताश ने बताया कि लगभग दस दिन पहले जब वह अपनी बहन से मिलने दौलतावाली गया, तब बहन ने अपनी व्यथा सुनाई। रोहिताश ने समझा-बुझाकर उसे शांत किया और वापस अपने गांव चला गया।

पीलीबंगा थानाधिकारी अशोक बिश्नोई ने बताया की मृतका के भाई की ओर से दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103(1), 85, 3(5) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी सीओ रावतसर हंसराज बैरवा को सौंपी गई है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार