बीकानेर: युवक को रोककर की मारपीट, मफलर से गला घोंटने का किया प्रयास

बीकानेर: युवक को रोककर की मारपीट, मफलर से गला घोंटने का किया प्रयास

बीकानेर। घर जा रहे एक युवक के साथ रास्ते में मारपीट करने और मफलर से गला घोंटने का प्रयास करने का मामला कोतवाली पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। यह घटना 10 जनवरी की सुबह 10:30 से 11:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। छबीली घाटी निवासी मो. अफजल ने आरोपी कुशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी के अनुसार, वह लाल गुफा से अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में आरोपी ने उसे रोक लिया और गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने उसके गले में पहने मफलर को खींचकर गला घोंटने का प्रयास किया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें