हाईवे पर पलटा ऑयल टैंकर, बच्चे बोतलों में भरकर ले गए

हाईवे पर पलटा ऑयल टैंकर, बच्चे बोतलों में भरकर ले गए

पाली में हाईवे पर रिफाइंड ऑयल से भरा टैंकर पलट गया। इधर, जैसे ही इसकी जानकारी आस-पास के लोगों को मिली तो वे मौके पर पहुंच गए। बच्चे बोतलों में तेल भरकर घर ले गए। हादसा शहर के सदर थाना क्षेत्र में गोशाला के पास बुधवार देर रात को हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हुआ। हादसे में ड्राइवर भी गंभीर घायल हो गया लेकिन वह वहां से फरार हो गया। कोतवाली थाने के ASI जगदीश कुमार ने बताया कि टैंकर बड़ोदरा से रिफाइंड ऑयल भरकर (गया) बिहार जा रहा था। देर रात वाहन चलाते समय ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई, जिससे टैंकर बेकाबू होकर पलट गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रात में क्रेन की सहायता से टैंकर को सड़क किनारे करवाकर यातायात सुचारू किया गया। गुरुवार सुबह बड़ी क्रेन मंगवाकर टैंकर को सीधा खड़ा किया गया। हादसे के बाद सड़क पर फैले खाद्य तेल को देखकर गुरुवार सुबह कई बच्चे बोतलों में भरकर तेल ले जाते नजर आए। वहीं घायल ड्राइवर उपचार से पहले ही मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर बीकानेर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने…

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर बीकानेर। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घायलों को बीकानेर…

    You Missed

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम