राजस्थान में बज गया चुनावी बिगुल, पंचायत उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, यहां होंगे इलेक्शन

राजस्थान में बज गया चुनावी बिगुल, पंचायत उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, यहां होंगे इलेक्शन

जयपुर। राजस्थान में राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। भरतपुर, चित्तौड़गढ़ और श्रीगंगानगर में जिला प्रमुख के उपचुनाव 16 फरवरी को होंगे। अब राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तारीखों की घोषणा किए जाने के बाद पंचायती चुनाव का बिगुल इन क्षेत्रों में बज गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला प्रमुख के तीन, प्रधान के एक, उप प्रधान के एक, जिला परिषद सदस्य के चार, पंचायत समिति सदस्य के 18, सरपंच के 20, उप सरपंच के 15 और पंचों के 143 पदों पर उपचुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है।

क्यों खाली हुआ जिला प्रमुख का पद?
भरतपुर में जगत सिंह के विधायक बन जाने और श्रीगंगानगर में कुलदीप इंदौरा के सांसद बन जाने के बाद से जिला प्रमुख के पद खाली हैं। भरतपुर के उज्जैन पंचायत समिति के प्रधान और उपप्रधान के लिए भी उपचुनाव होगा। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 29 जनवरी से 3 फरवरी तक नामांकन होगा, 6 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 14 फरवरी को वोटिंग व 15 फरवरी को परिणाम घोषित होगा। जिला प्रमुख और प्रधान का चुनाव 16 फरवरी, उपप्रधान के लिए चुनाव 17 फरवरी को चुनाव होंगे। इसी तरह सरपंच और वार्ड पंच के लिए 29 जनवरी से 5 फरवरी तक नामांकन होगा। इनके लिए 14 फरवरी को वोटिंग होगी और उसी दिन रिजल्ट घोषित होंगे। उप सरपंच का चुनाव 15 फरवरी को होगा।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत महाजन। महाजन थाना क्षेत्र के बडेरण गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में नवविवाहित दंपती की…

    You Missed

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे