पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल की गाड़ी पर हमले का प्रयास, हाथापाई

पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल की गाड़ी पर हमले का प्रयास, हाथापाई
बीकानेर। बीकानेर के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल की गाड़ी पर हमले के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना जालोर के बाजार की है। जहां पर एक गाड़ी में सवार होकर आए कुछ लोगों ने गोविंद मेघवाल की गाड़ी को रूकवाया और हमले का प्रयास किया। हमलावरों ने गोविंद मेघवाल के ड्राइवर के साथ अभद्रता की तो तीखी नोकझोंक हुई। जिसके बाद आरोपियों ने गोंविदराम मेघवाल के ड्राइवर व एक अन्य के साथ हाथापाई भी की। इस सम्बंध में पूर्व मंत्री गोविंद मेघवाल ने बताया कि आरोपियों ने उसके ड्राइवर व एक अन्य के साथ मारपीट का प्रयास किया। जिसके बाद मेरी तरफ भी आए लेकिन गाड़ी का कांच बंद था हालांकि हमलावारों ने गाड़ी के कांच पर मुक्का मारा। सूचना के बाद जालोर पुलिस टीम एक्टिव हुई और हमलावरों को ढूंढने में जुटी है। गोविंद मेघवाल ने बताया कि इस सम्बंध में कानूनी कार्रवाई को लेकर चर्चा की जा रही है।

  • Related Posts

    आम आदमी पर महंगाई की मार: सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले ही महंगे

    आम आदमी पर महंगाई की मार: सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले ही महंगे बीकानेर। लगातार पेट्रोलियम पदार्थों और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का असर आम लोगों की…

    सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए आज कितने रुपये सस्ते हुए दाम निवेशकों का बदला रुख

    सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए आज कितने रुपये सस्ते हुए दाम निवेशकों का बदला रुख नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार 26 मई को बड़ी गिरावट दर्ज…

    You Missed

    आम आदमी पर महंगाई की मार: सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले ही महंगे

    आम आदमी पर महंगाई की मार: सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले ही महंगे

    सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए आज कितने रुपये सस्ते हुए दाम निवेशकों का बदला रुख

    सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए आज कितने रुपये सस्ते हुए दाम निवेशकों का बदला रुख

    बड़ी खबर: सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, बोट्स और मिसाइल साइट को बनाया निशाना

    बड़ी खबर: सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, बोट्स और मिसाइल साइट को बनाया निशाना

    गृहमंत्री का बीकानेर दौरा: वीआईपी दौरों के चलते बीकानेर में जगह-जगह जाम, गर्मी में आमजन परेशान

    गृहमंत्री का बीकानेर दौरा: वीआईपी दौरों के चलते बीकानेर में जगह-जगह जाम, गर्मी में आमजन परेशान

    रणवीर सिंह पर FWICE का एक्शन! अब बॉलीवुड में नहीं कर पाएंगे काम? जानिए पूरा मामला

    रणवीर सिंह पर FWICE का एक्शन! अब बॉलीवुड में नहीं कर पाएंगे काम? जानिए पूरा मामला

    बीकानेर : कल शहर के इस इलाके में गुल रहेगी बिजली

    बीकानेर : कल शहर के इस इलाके में गुल रहेगी बिजली