पूर्व सरपंच को जीप से कुचलने का प्रयास, बाइक को दौड़ाते हुए पेट्रोल पंप पर घुसकर बचाई जान

पूर्व सरपंच को जीप से कुचलने का प्रयास, बाइक को दौड़ाते हुए पेट्रोल पंप पर घुसकर बचाई जान
बुधवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। रोसावा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच और वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि राम प्रसाद जांगिड़ पर जानलेवा हमला किया गया। सड़क पर बाइक से जाते समय जीप से टक्कर मारने का प्रयास किया गया। बचने के लिए पेट्रोल पंप पंप की तरफ बाइक घुमाई तो आरोपी ने जीप से पीछा किया। घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे की है। जानकारी के अनुसार, राम प्रसाद जांगिड़ रोसावा से बाइक पर फतेहपुर जा रहे थे। इसी दौरान रोल साहबसर गांव के पास उनके ही गांव का निवासी रणजीत नामक व्यक्ति जीप से उनका पीछा करने लगा। हाईवे पर कई बार जीप से टक्कर मारने की कोशिश की गई, लेकिन राम प्रसाद ने सूझबूझ दिखाते हुए बाइक को संभाले रखा। हमले की आशंका को देखते हुए राम प्रसाद ने हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप की ओर बाइक मोड़ दी और वहां शरण ली। पेट्रोल पंप कर्मचारियों को देखकर आरोपी रणजीत वहां से फरार हो गया। घटना के बाद राम प्रसाद जांगिड़ अपने साथियों के साथ सदर थाना पहुंचे और आरोपी रणजीत के खिलाफ जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज करवाया। सदर थाना एसआई रामनिवास ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी