खाजूवाला से बड़ी खबर: कॉटन फैक्ट्री मे लगी आग,समय पर दमकल नहीं पहुंचने से आग बेकाबू हुई, देखे वीडियो

खाजूवाला से बड़ी खबर: कॉटन फैक्ट्री मे लगी आग,समय पर दमकल नहीं पहुंचने से आग बेकाबू हुई

बीकानेर। बीकानेर के खाजूवाला मंडी में बुधवार दोपहर दो बजे भादू कॉटन फैक्ट्री में आग लग गई। आग से फैक्ट्री में रखा सात हजार क्विंटल नरमा जलकर राख हो गया। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि अभी कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

बुधवार को आग लगने के कारण फैक्ट्री के मजदूरों में अफरा तफरी मच गई। इसकी सूचना फैक्ट्री के मालिक को दी गई। सूचना मिलने पर फैक्ट्री के मालिक मौके पहुंचे और इसकी सूचना नगरपालिका और पुलिस प्रशासन को दी। समय पर दमकल नहीं पहुंची तो आग बढ़ती चली गई। मौके पर पहुंचे नगरपालिका ईओ सोहनलाल नायक व चेयरमैन अशोक फौजी ने पानी के निजी टैंकरों से आग पर काबू पा लिया गया। नरमे की ढेरी में लगी आग से काफी बड़ा नुकसान होने की संभावना है। आग लगने का शुरूआती कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

फैक्ट्री में अचानक नरमे की ढेरी में आग लगी थी। सबसे पहले मजदूरों ने धुंआ निकलते देखा। मजदूरों ने तुरंत इसकी सूचना फैक्ट्री के मालिक रामप्रताप भादू को दी। सूचना मिलने पर फैक्ट्री के मालिक मौके पहुंचे। तब तक नरमे की ढेरी में लगी आग बढ़ चुकी थी। फैक्ट्री के मालिक ने इसकी सूचना प्रशासन और नगरपालिका को दी। सूचना मिलने पर नगरपालिका ईओ सोहनलाल नायक अपनी टीम के साथ 9 ट्रॉली माउंट एक्सिक्यूटर लेकर मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने आमजन के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।

Recent Posts

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया