बीकानेर: घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में युवक को तीन साल का कारावास

बीकानेर: घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में युवक को तीन साल का कारावास

बीकानेर । अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या एक ने 16 साल पहले घर में घुसकर मारपीट करने के एक मामले में आरोपी को दोषी मानकर तीन साल के कारावास और 8,500 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। परिवादी मांगी देवी की ओर से 12 सितंबर, 08 को कोतवाली पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई थी कि वह ठठेरों का मोहल्ला में अपने घर में थी और दरवाजे अंदर से बंद थे।

रात को करीब 9 बजे जेठमल खत्री व अन्य आरोपियों ने उसके घर का चैनल गेट और लकड़ी का गेट तोड़ दिया। आरोपी घर के अंदर घुस गए और उसके व पुत्रों के साथ मारपीट की। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के बाद आरोपी जेठमल को दोषी माना और तीन साल के कारावास व 8500 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। अन्य महिला आरोपी सरस्वती पर 5000 रुपए का व्यय आरोपिता किया।

सीमा 500 रुपए के अभियोजन व्यय से दंडित किया। दो अन्य आरोपी मुखराम व असलम फरार चल रहे हैं। एक अन्य महिला आरोपी पार्वती की ट्रायल के दौरान वर्ष, 14 में मृत्यु हो गई थी। कोर्ट में अभियोजन पक्ष की ओर से 12 गवाहों के बयान हुए। परिवादी की ओर से पैरवी द्वारका प्रसाद चावला ने की।

  • Related Posts

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन September Lucky Horoscope 2026: ज्योतिषीय दृष्टि से सितंबर का महीना खास रहने वाला है, क्योंकि इस…

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। बीकानेर साइबर पुलिस ने देशभर में साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में…

    You Missed

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    2 स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई: हिरासत में ली 9 युवतियां और 2 युवक

    2 स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई: हिरासत में ली 9 युवतियां और 2 युवक

    रोडवेज बसों में अब दो दिन मुफ्त सफर कर सकेंगी बहनें, पढ़े ये खबर

    रोडवेज बसों में अब दो दिन मुफ्त सफर कर सकेंगी बहनें, पढ़े ये खबर

    पूर्व मेयर ने भाजपा छोड़ी, 2 पुराने मामलों में नोटिस मिलने से नाराज

    पूर्व मेयर ने भाजपा छोड़ी, 2 पुराने मामलों में नोटिस मिलने से नाराज