बीकानेर कलेक्टर ने सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को दिए ये आदेश, पढ़े खबर

बीकानेर कलेक्टर ने सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को दिए ये आदेश, पढ़े खबर

राजस्थानी चिराग, बीकानेर। विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, जागरूकता एवं नियमित जल सेवन की आदत को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने जिले समस्त सरकारी एवं निजी विद्यालयों में ‘वाटर बेल’ कार्यक्रम लागू करने का आदेश जारी किया है।

रोटरी क्लब आध्या की पहल पर जिले के विद्यालयों में यह कार्यक्रम लागू किया जा रहा है। यह पहल विद्यार्थियों में हाइड्रेशन की महत्ता स्थापित करने तथा स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को कम करने के उद्देश्य से की जा रही है।
जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार समस्त विद्यालयों में प्रतिदिन दो बार तीसरे एवं छठे पीरियड के दौरान विशेष वाटर बेल बजाई जाएगी।

यह बेल सामान्य बेल से भिन्न होगी, जिससे इसकी पहचान विशेष रूप से की जा सकेगी। वाटर बेल बजते ही शिक्षक विद्यार्थियों को जल सेवन के लिए प्रेरित करेंगे। इस पहल की नियमित रूप से पालन हो, विद्यालय प्रबंधन द्वारा इसके लिए हिदायत गई है। इस कार्यक्रम की पालना की मासिक रिपोर्ट संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी को भिजवाई जाएगी।‌
यह आदेश सामाजिक स्वास्थ्य जागरूकता प्रयासों के अंतर्गत पारित किए गए है। आदेशानुसार कार्यक्रम को विद्यालयों में तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।

  • Related Posts

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना… जयपुर। अगर आपके मोबाइल पर भी ‘पेंडिंग चालान’ (Pending Challan) का मैसेज आया है, तो सावधान…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष हिंदू नववर्ष चैत्र मास के…

    You Missed

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास