बीकानेर में 12वीं क्लास की छात्रा से गैंगरेप, चलती कार में बारी-बारी से किया दुष्कर्म

बीकानेर में 12वीं क्लास की छात्रा से गैंगरेप, चलती कार में बारी-बारी से किया दुष्कर्म

बीकानेर में बारहवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस थाने में दी गई रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा को जबरन कार में डालकर ले गए, जहां उसके साथ चलती कार में ही सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया गया। घटना छह जनवरी की बताई जा रही है। रिपोर्ट मिलने पर पुलिस ने लड़की का मेडिकल मुआयना करवाया। मामले की जांच गंगाशहर सीओ हिमांशु शर्मा को सौंपी गई है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि एक थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की छह जनवरी को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। स्कूल के पास कार में सवार होकर पहुंचे युवक और एक अन्य ने छात्रा को जबरन गाड़ी में डाला और अपने साथ ले गए। दोनों युवक छात्रों को घंटों तक कार में घुमाते रहे और इस दौरान उसे डरा-धमकाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान पड़ोसी गांव के लोगों ने इस कार को रोक लिया। लड़की को नीचे उतारकर परिजनों को सूचना दी गई। लड़की के घर वाले पहुंचे और लड़की को अपने साथ ले गए। इस दौरान आरोपी युवक वहां से फरार हो गए। अब शिकायत मिलने पर नापासर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जिसकी जांच गंगाशहर सीओ हिमांशु शर्मा कर रहे हें। लड़की की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे जांच होगी। फिलहाल पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें