बीकानेर: कल सोमवार को सुबह तीन घंटे के लिए इन क्षेत्रों में बिजली होगी बंद
बीकानेर। बीकानेर शहर में कल विद्युत उपकरणों के आवश्यक रखरखाव के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार सोमवार को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक पटेल नगर, सांखला प्रेस के पास बिजली गुल रहेगी। वहीं प्रात साढ़े सात से साढ़े नौ बजे तक वाटिका एनक्लेव, खाटुश्याम नगर, मरूधर नगर, मयुर विहार के क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी।





