बीकानेर: पूर्व विधायक का निधन

बीकानेर: पूर्व विधायक का निधन

बीकानेर। तीन बार विधायक रहे वरिष्ठ नेता किशनाराम नाई का सोमवार रात को निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे। वर्ष 1956 में अपना राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले किशनाराम नाई तीन बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए। वे नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ के चेयरमैन, बीकानेर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष और चूरू भाजपा जिलाध्यक्ष भी रहे। अपनी सादगी, सरलता और बेबाकी के लिए प्रसिद्ध किशनाराम नाई गरीबों, किसानों, दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों के प्रबल पैरोकार रहे। वे अपने पीछे पुत्र, पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। मंगलवार को दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार होगा। केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, भाजपा नेता अशोक भाटी ने किशनाराम नाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी