शहर में तेज रफ्तार कार का कहर, नशे में दौड़ाई एसयूवी, 9 को कुचला, 3 की मौत

शहर में तेज रफ्तार कार का कहर, नशे में दौड़ाई एसयूवी, 9 को कुचला, 3 की मौत

जयपुर। परकोटा में सोमवार रात करीब 9.30 बजे नाहरगढ़ थाने के सामने से आधा किमी दूर तक तेज रफ्तार कार ने 2 लोगों को कुचल दिया। इस दूरी में कार की चपेट में आने से 7 अन्य घायल हो गए। कार चालक ने जो सामने आया, उसी को चपेट में लिया। कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों व कई दोपहिया वाहनों को भी चपेट में ले लिया। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। बाद में कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया। घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोग जुट गए और गलियों में तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाने की बात को लेकर आक्रोशित हो गए। पुलिस कार को थाने ला रही थी, तभी भीड़ ने कार में तोड़-फोड़ कर दी। भीड़ को उग्र होते देख आस-पास के थानों से पुलिस बल बुलाया गया।

डीसीपी राशि डोगरा डूडी ने बताया कि शास्त्री नगर निवासी कार चालक उस्मान खान (55 वर्ष) को गिरफ्तार किया। चालक नशे में धुत था। चालक के पकड़े जाने की सूचना के बाद लोग शांत हुए। आरोपी चालक उस्मान खान की विश्वकर्मा में लोहे की फैक्टरी बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक ने नाहरगढ़ थाना चौराहा पर सबसे पहले स्कूटी व राहगीर को चपेट में लिया। इसके बाद कार को संतोषी माता मंदिर की तरफ दौड़ा ले गया। वहां पर बाइक व राहगीर को चपेट में लिया। फिर इससे कुछ आगे एक व्यक्ति को टक्कर मारी और कार छोड़कर भाग गया। कार से दो लोग कुचल गए, जिससे सड़क पर खून ही खून फैल गया। खून देखकर लोग आक्रोशित हो गए। हादसे में कार के आगे एक बाइक फंस गई। चालक बाइक फंसने पर कार को दौड़ाते ले गया। इससे सड़क पर चिंगारी निकलने लगी और लोगों में दहशत हो गई।

  • Related Posts

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई श्रीगंगानगर। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक ही भूखंड पर दो पट्टे…

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर छत्तरगढ़। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में सत्तासर-खाजूवाला रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला