बीकानेर: मामा-नाना की मारपीट के बाद युवक की मौत ,इलाज के दौरान तोड़ा दम

बीकानेर: मामा-नाना की मारपीट के बाद युवक की मौत ,इलाज के दौरान तोड़ा दम

बीकानेर। महाजन थाना क्षेत्र में आने वाले गांव जैतपुर में मामा-नाना ने मिलकर जिस युवक के साथ मारपीट की थी, उसकी पीबीएम हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 26 अक्टूबर को युवक दीपेश और उसकी मां के साथ दीपेश की मां के चाचा और चचेरे भाईयों ने हमला किया था। महाजन थाने में दीपेश की मां उर्मिला ने मारपीट का मामला 26 अक्टूबर को दर्ज कराया था। अब ये हत्या मामला बन गया है। 26 अक्टूबर को परिवादी उर्मिला पत्नी जुगल किशोर निवासी निंबी जोधा ने अपने चाचा चाची और दो चचेरे भाइयों के खिलाफ घर में घुसकर अपने व अपने बेटे दीपेश कुमार के साथ कुल्हाड़ी, लाठी से घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया था। प्राथमिक इलाज के बाद बीकानेर पीबीएम के लिए रेफर किया गया था। इस दौरान परिवादी उर्मिला का पुत्र दीपेश कुमार गंभीर घायल अवस्था में था। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार शाम को इलाज के दौरान दीपेश कुमार की मृत्यु हो गई।

बेटे के साथ आई थी पीहर
परिवादी निवासी निंबीजोधा का गांव जैतपुर में पीहर है। उनके माता-पिता नहीं है। वे सिर्फ तीन बहनें हैं। वह अपने पीहर जैतपुर आई हुई थी। अपने पिता के घर में साफ सफाई कर रही थी। उसके साथ उसका बेटा दीपेश कुमार भी आया हुआ था । शनिवार 26 अक्टूबर को घर में सफाई कर रहे थे। इस दौरान उसके चाचा बुलाकी प्रसाद, चाची व दो चचेरे भाई कुल्हाड़ी लाठी हथियारों से लेस होकर घर में घुसे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

बीकानेर: खेत में रहने वाले युवक पर हमला, इतना पीटा कि मौके पर ही दम तोड़ दिया

  • Related Posts

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना… जयपुर। अगर आपके मोबाइल पर भी ‘पेंडिंग चालान’ (Pending Challan) का मैसेज आया है, तो सावधान…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष हिंदू नववर्ष चैत्र मास के…

    You Missed

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास