बीकानेर: खेत में रहने वाले युवक पर हमला, इतना पीटा कि मौके पर ही दम तोड़ दिया

बीकानेर: खेत में रहने वाले युवक पर हमला, इतना पीटा कि मौके पर ही दम तोड़ दिया

बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में स्थित कावनी गांव में एक युवक को उसके ही ताऊ और ताऊ के बेटों ने मिलकर इतना पीटा की मौत हो गई। हत्या के इस मामले में अब नाल पुलिस सक्रिय हो गई है। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया जा रहा है, जहां पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई होगी। नाल थाना प्रभारी महेंद्र दत्त ने बताया- कावनी गांव की रोही में करमीसर गांव के कुछ किसानों के खेते हैं। यहां राजू पुत्र भंवरलाल जाट अपने खेत की ढाणी में रहता था। उसके ताऊ कुंभाराम का खेत भी पास में ही है। दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इस बीच बुधवार को फिर झगड़ा हो गया। राजू के परिजनों का आरोप है कि ताऊ कुंभाराम ओर उसके बेटों सहीराम और देवीलाल ने मिलकर उस पर हमला किया।

नाल थाना
नाल थाना

राजू को इतना पीटा गया कि उसकी मौत हो गई। घटना के बारे में बाद में पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर थानाधिकारी महेंद्र दत्त ने शव को पीबीएम अस्पताल के लिए रवाना किया। जहां पोस्टमार्टम अब से थोड़ी देर में शुरू हो सकता है। दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद चल रहा है। इसी को लेकर बुधवार को दोनों आमने-सामने हो गए और राजू पर हमला बोल दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद हत्या के आरोपियों की धरपकड़ शुरू हो सकती है। वैसे एक पुलिस दल कुंभाराम, सहीराम व देवीलाल के ठिकानों पर दबिश दे रहे हैं ताकि जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो सके।

इस जगह कार और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत, पति-पत्नी और मां की मौत

  • Related Posts

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस ने कार्रवाई, चाकूओं से हमले के मामले में एक गिरफ्तार

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस ने कार्रवाई, चाकूओं से हमले के मामले में एक गिरफ्तार बीकानेर। बीते दिनों नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए…

    1 दिन, 4 हादसे और 12 की मौत, राजस्थान के 4 परिवारों छिनीं खुशियां

    1 दिन, 4 हादसे और 12 की मौत, राजस्थान के 4 परिवारों छिनीं खुशियां जयपुर। राजस्थान में मंगलवार को चार हादसों में चार परिवारों पर कहर टूटा। बारां जिले के…

    You Missed

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस ने कार्रवाई, चाकूओं से हमले के मामले में एक गिरफ्तार

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस ने कार्रवाई, चाकूओं से हमले के मामले में एक गिरफ्तार

    1 दिन, 4 हादसे और 12 की मौत, राजस्थान के 4 परिवारों छिनीं खुशियां

    1 दिन, 4 हादसे और 12 की मौत, राजस्थान के 4 परिवारों छिनीं खुशियां

    बीकानेर: इस जगह सड़क हादसा, आधा दर्जन हुए घायल

    बीकानेर: इस जगह सड़क हादसा, आधा दर्जन हुए घायल

    बीकानेर: पिता की हार्ट अटैक से मौत, बेटी ने किया सुसाइड

    बीकानेर: पिता की हार्ट अटैक से मौत, बेटी ने किया सुसाइड

    3 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, लाखों की उधारी के विवाद में पड़ोसी बना कातिल

    3 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, लाखों की उधारी के विवाद में पड़ोसी बना कातिल

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की मंत्री के सामने ही भिड़ गए भाजपा विधायक और आरएलपी नेता

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की मंत्री के सामने ही भिड़ गए भाजपा विधायक और आरएलपी नेता