बीकानेर: इस मॉल में समय पर तैयार नहीं हुई इमारत, अब दुकान नहीं तो ब्याज सहित लौटानी होगी राशि

बीकानेर: इस मॉल में समय पर तैयार नहीं हुई इमारत, अब दुकान नहीं तो ब्याज सहित लौटानी होगी राशि

बीकानेर। जयपुर रोड पर व्यवसायिक मॉल समय पर तैयार नहीं हुआ। अब दो महीने के भीतर दुकान का कब्जा देने या फिर ब्याज सहित राशि लौटाने के आदेश उपभोक्ता न्यायालय ने जारी किए हैं। इस मॉल में मई 2022 में दुकान का कब्जा दिया जाना था। लेकिन मई 2023 के बाद भी कब्जा नहीं मिलने पर अदालत में वाद दायर किया गया था। फड़ बाजार में रहने वाले मोहम्मद हसन राठौड़ ने जयपुर रोड पर तैयार हो रहे आरटेक कैपिटल हाई स्ट्रीट में एक दुकान बुक करवाई थी। दुकान समय पर नहीं मिलने पर राठौड़ ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में अपील की। परिवाद में आयोग को बताया गया कि उसने आरटेक कैपिटल हाई स्ट्रीट में एक दुकान बुक करवाई थी।

इसके लिए 25 जनवरी 2018 को 1100 रुपए नगद और 51 हजार रुपए का चैक देकर दुकान बुक करवाई थी। मई 2022 में दुकान का कब्जा देने का वादा किया गया था। इस समय अवधि में दुकान नहीं बनी। यहां तक कि मई 23 तक भी दुकान का निर्माण नहीं हो सका। आरोप है कि राठौड़ ने इस संबंध में कंपनी को जो नोटिस दिए थे, उनका भी जवाब नहीं दिया गया। इस पर जिला आयोग में इस मामले को रखा गया। इसे अनफेयर ट्रेड प्रेक्टिस मानते हुए वाद दायर किया गया।

अपने फैसले में आयोग ने कहा- दो महीने के भीतर उसे दुकान का कब्जा दिया जाए। अगर दो महीने में भी दुकान नहीं बनती है तो उसे जमा करवाई गई राशि ब्याज सहित वापस लौटानी होगी। इसके अलावा एक लाख रुपए मानसिक संताप और बीस हजार रुपए अन्य खर्च के भी देने होंगे। आयोग के अध्यक्ष नरसिंह दास व्यास और सदस्य सुभाष चंद्र बरबड़ ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद ये निर्णय दिया है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी