बीकानेर: जिम में अभ्यास करते नेशनल खिलाड़ी की मौत

बीकानेर: जिम में अभ्यास करते नेशनल खिलाड़ी की मौत

बीकानेर। नयाशहर थाना इलाके में स्थित एक जिम में अभ्यास करते समय नेशनल खिलाड़ी की मौत हो गई। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसा हुआ उस समय नेशनल खिलाड़ी स्क्वायट का अभ्यास कर रही थी।

नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि आचार्य चौक निवासी यष्टिका पुत्री ऐश्वर्य आचार्य (धिंगानिया महाराज) पावर लिटिंग की नेशनल खिलाड़ी है। वह बड़ा गणेश जी मंदिर के पास एक निजी जिम में रोजाना अभ्यास करने जाती है। मंगलवार शाम को वह जिम में अभ्यास करने गई थी। इस दौरान कोच की मौजूदगी में 270 किलो वजन लेकर स्क्वाट लगा रही थी, तभी रोड उसके हाथों से गर्दन पर आ गई, जिससे वह बेहोश हो गई। वहां मौजूद कोच और जिम कर रहे अन्य युवक-युवतियों ने उसे संभाला। उसे मौके पर ही सीपीआर दी गई। उसे टैक्सी में तुरंत पीबीएम अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि हाल ही में यष्टिका नेशनल मैडल जीतकर आई थी।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी