बीकानेर: परिजनों को फोन कर कहा मर रहा हूं और फोन किनारे रख कूद गया तालाब में

बीकानेर: परिजनों को फोन कर कहा मर रहा हूं और फोन किनारे रख कूद गया तालाब में

मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने कोलायत सरोवर में कूद कर आत्महत्या कर ली। युवक ने तालाब में छलांग लगाने से पहले परिजनों को फोन कर कहा कि मैं मर रहा हूं। ऐसा कह कर उसने फोन घाट पर रख दिया और तालाब में छलांग लगा दी। घरवालों ने फोन में पानी में गिरने की आवाज सुनी, तो पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। दौड़ कर कपिल सरोवर तालाब पहुंचे। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना सोमवार रात करीब पौने दो बजे की है। गोताखोर रमन शर्मा की मदद से युवक को बाहर निकलवाया गया। अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बिजली घर के पीछे वार्ड नंबर 13 निवासी गोवर्धनराम (21) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवक शराब पीने का आदी था। सोमवार रात को भी उसने शराब पी रखी थी। रात करीब एक बजे घर से झगड़ा करके निकल गया। बाद में कपिल सरोवर पहुंच कर अपने भाई को फोन किया था।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी