बीकानेर में जानलेवा बन रहा चाइनीज मांझा, नेशनल शूटर हुआ घायल, 11 टांके लगे

बीकानेर में जानलेवा बन रहा चाइनीज मांझा, नेशनल शूटर हुआ घायल, 11 टांके लगे

बीकानेर। आखातीज को बीते भले 13 दिन हो गए हो, लेकिन पतंग की डोर से घायल होकर आने वालों का सिलसिला अभी तक थमा नहीं है। सोमवार शाम को बल्लभ गार्डन निवासी नेशनल शूटर मोहम्मद अयान शाम करीब पौने सात बजे सुदर्शना नगर से स्कूटी पर घर आ रहा था। तभी संस्कार स्कूल के पास स्कूटी के आगे अचानक पतंग की डोर आ गई, जिससे उसके गले पर कट लग गया। वह लहूलुहान हो गया। मांझे से उसकी दो अंगुलियों पर भी कट लग गया। समाजसेवी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि उसका बेटा अयान डोर से गला कटने के बाद एक हाथ से गले को पकड़ कर घर पहुंचा। बेटे को खून से लथपथ देखकर होश उड़ गए। पता चला कि गले पर कट लग गया। तुरंत उसे लेकर पीबीएम अस्पताल पहुंचा। चिकित्सकों ने बेटे अयान के गले पर करीब 11 टांके लगाए हैं। समाजसेवी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि चाइनीज मांझे से आए दिन लोग जख्मी हो रहे हैं। इसके बावजूद चाइनीज मांझे का उपयोग किया जा रहा है। इकबाल ने बताया कि अब वह चाइनीज मांझे के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। इसके लिए उन्होंने एक टीम तैयार की है। वे पतंग व डोर बेचने व बनाने वाली दुकानों को चिन्हित करेंगे। इस संबंध में जिला प्रशासन से अनुमति लेकर काम करेंगे।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल