Bikaner: लुटेरों की मदद करने वाले दो लोगो को किया डिटेन,लाखों की नकदी मिली

Bikaner: लुटेरों की मदद करने वाले दो लोगो को किया डिटेन,लाखों की नकदी मिली

बीकानेर। बीछवाल थाना इलाके में अनाज व्यापारी के कर्मचारियों से करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने दो युवकों को राउंडअप कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी अभी हाथ नहीं लगे हैं, जिनके पीछे पुलिस की दस टीमें लगी हैं। पुलिस के अनुसार, वारदात के मुख्य आरोपी चांद सिंह, अंशुल उर्फ मोंटी एवं किसन सिंह हैं। उनके एक अन्य साथी की वारदात में अब तक भूमिका स्पष्ट नहीं हुई है। वारदात के बाद लुटेरों की मदद करने वाले दो लोगों को चूरू के घंटेल से राउंडअप किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। दोनों युवकों से करीब 30 लाख रुपए की राशि बरामद की गई है। वारदात का मुख्य सूत्रधार चांदरतन उर्फ चांद सिंह राजपूत है। पुलिस के अनुसार, घंटेल निवासी संदीप व जयपाल ने आरोपी के फरार होने, कार व लूट की रकम छुपाने में मदद की थी। दोनों की निशानदेही पर घंटेल में ही एक बाड़े से 30 लाख रुपए बरामद किए गए हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर के युवक के फोन से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, इस राज्य की पुलिस जुटी जांच में

    बीकानेर के युवक के फोन से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, इस राज्य की पुलिस जुटी जांच में बीकानेर। हत्या के मामले में जमानत पर चल रहे दुर्गेश सोनी के…

    बीकानेर: सड़क दुर्घटना में मौत पर वारिसों को मिलेगा इतने लाख रुपए का मुआवजा

    बीकानेर: सड़क दुर्घटना में मौत पर वारिसों को मिलेगा इतने लाख रुपए का मुआवजा बीकानेर | मोटरयान दुर्घटना दावा अधिकरण ने पांच साल पहले सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले…

    You Missed

    बीकानेर के युवक के फोन से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, इस राज्य की पुलिस जुटी जांच में

    बीकानेर के युवक के फोन से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, इस राज्य की पुलिस जुटी जांच में

    बीकानेर: सड़क दुर्घटना में मौत पर वारिसों को मिलेगा इतने लाख रुपए का मुआवजा

    बीकानेर: सड़क दुर्घटना में मौत पर वारिसों को मिलेगा इतने लाख रुपए का मुआवजा

    बीकानेर में बजा सायरन, सूचना पर दौड़ी दमकल की गाड़ियां

    बीकानेर में बजा सायरन, सूचना पर दौड़ी दमकल की गाड़ियां

    कार पर पलटा बजरी से भरा डंपर, अवैध बजरी लेकर जा रहे डंपरों ने टोल के बैरिकेड तोड़े

    कार पर पलटा बजरी से भरा डंपर, अवैध बजरी लेकर जा रहे डंपरों ने टोल के बैरिकेड तोड़े

    बीकानेर : इस तारीख तक शेष किश्तें एक मुश्त जमा करवाने पर इनको ब्याज में मिलेगी शत प्रतिशत छूट

    बीकानेर : इस तारीख तक शेष किश्तें एक मुश्त जमा करवाने पर इनको ब्याज में मिलेगी शत प्रतिशत छूट

    बीकानेर : इस जगह दर्दनाक सडक़ हादसा, अज्ञात वाहन ने व्यक्ति कुचला, मौके पर ही हुई मौत

    बीकानेर : इस जगह दर्दनाक सडक़ हादसा, अज्ञात वाहन ने व्यक्ति कुचला, मौके पर ही हुई मौत