बीकानेर: एक ही रात में बदमाशों का कहर, पांच पेट्रोल पंपों को बनाया निशाना, लूट व तोड़फोड़ की वारदातें

बीकानेर: एक ही रात में बदमाशों का कहर, पांच पेट्रोल पंपों को बनाया निशाना, लूट व तोड़फोड़ की वारदातें

बीकानेर। जिले के नोखा और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार रात का समय डर और दहशत भरा रहा। एक ही कार में सवार होकर आए शातिर बदमाशों ने जिले के पांच अलग-अलग पेट्रोल पंपों को निशाना बनाया। इन इलाकों में नोखा, जस्सरासर, मैनसर, लालगढ़ जोगलसर शामिल हैं, जहां बदमाशों ने लूटपाट और तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश की।सूत्रों के अनुसार, इन बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप से करीब आठ हजार रुपये नकद लूट लिए और दूसरे पंपों पर भी लूट का प्रयास किया। एक स्थान पर उन्होंने पत्थरबाजी करते हुए पंप के शीशे भी तोड़ डाले, जिससे वहां अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।वारदात के बाद घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिनमें बदमाशों की हरकतें साफ नजर आ रही हैं। पुलिस ने इन फुटेज के आधार पर जांच तेज कर दी है।घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच में जुटी हुई है।स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद भय का माहौल बना हुआ है। लगातार हो रही ऐसी वारदातों ने जिले की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए है।

  • Related Posts

    वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे में नेशनल हाईवे-158 पर वैन और ट्रेलर की टक्कर में 2 लोगों की…

    राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक स्कूलों में रहेगी छुट्टियां

    राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक स्कूलों में रहेगी छुट्टियां जयपुर. राजस्थान में नए शिक्षा सत्र से पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मावकाश…

    You Missed

    वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक स्कूलों में रहेगी छुट्टियां

    राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक स्कूलों में रहेगी छुट्टियां

    बीकानेर : शहर के इस क्षेत्र में नवजात का शव मिलने से फैली सनसनी

    बीकानेर : शहर के इस क्षेत्र में नवजात का शव मिलने से फैली सनसनी

    बीकानेर: सुसाइड नोट छोड़कर दो बेटियों के साथ महिला लापता, लिखा-बेहोश होने तक पीटते हैं

    बीकानेर: सुसाइड नोट छोड़कर दो बेटियों के साथ महिला लापता, लिखा-बेहोश होने तक पीटते हैं

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत

    राजस्थान रोडवेज बस में महिलाएं कर सकेंगी फ्री यात्रा, नया आदेश जारी

    राजस्थान रोडवेज बस में महिलाएं कर सकेंगी फ्री यात्रा, नया आदेश जारी