बीकानेर: अब शहर से नहीं गुजरेंगे भारी वाहन, तैयार हो गया है ये नया प्लान

बीकानेर: अब शहर से नहीं गुजरेंगे भारी वाहन, तैयार हो गया है ये नया प्लान

बीकानेर। शहर में माल ढोने वाले भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। पुलिस ने इसका प्लान तैयार किया है जिसमें भारी वाहनों को चारों हाईवे पर बाईपास से ही निकाला जाएगा। जिला कलेक्टर से स्वीकृति मिलने पर इसे लागू कर दिया जाएगा। बीकानेर शहर में भारी वाहनों के आने-जाने से हमेशा हादसों की आशंका बनी रहती है। सड़कें टूटती हैं, जाम लगता है और ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा जाती है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने प्लान तैयार किया है जिसमें माल ढोने वाले भार वाहनों को शहर में आने ही नहीं दिया जाएगा। अभी रात को 10 से सुबह 7 बजे तक ऐसे वाहनों को शहरी इलाकों में आने की छूट है, लेकिन अब रात को भी भारी वाहनों के शहर में आने पर प्रतिबंध रहेगा। चारों हाईवे से भारी वाहनों को बाईपास से ही निकाला जाएगा। इसके प्रस्ताव बनाकर जिला कलेक्टर को भेज दिए गए हैं।

कलेक्टर की स्वीकृति के बाद इस प्लान को लागू कर दिया जाएगा। इसे क्रियान्वित करने के लिए पुलिस के पांच नाके लगाए जाएंगे। जयपुर रोड पर हल्दी राम प्याऊ के पास, भीनासर और उरमूल सर्किल से आगे श्रीगंगानगर रोड और तीर्थम के पास खड़ी रहने वाली बसों को हटाकर इसकी शुरूआत की गई है। इसके अलावा जयपुर रोड पर हादसे रोकने की भी कार्य योजना बनाई गई है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी