राजस्थान के इन जिलों के लिए RED Alert जारी, जानें 9-10-11 अप्रेल को कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के इन जिलों के लिए RED Alert जारी, जानें 9-10-11 अप्रेल को कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में बाड़मेर जिले का तापमान इन दिनों 45.6 डिग्री के पार हो गया है, जो औसत से 6.8 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक गर्म बाड़मेर है। मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। तापघात को देखते हुए चिकित्सा महकमा भी अलर्ट मोड पर है। साथ ही लू तापघात बचाव को लेकर एहतियात बरतना शुरू कर दिया गया है। वहीं विभाग ने आज भी बाड़मेर में रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार आज बाड़मेर में अति उष्ण लहर चलने की चेतावनी जारी करते हुए रेड अलर्ट दिया है। वहीँ चित्तौड़गढ़, झुंझुनूं, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और श्री गंगानगर में अति उष्ण लहर के साथ उष्ण रात्रि की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और येलो अलर्ट जारी करते हुए अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, जयपुर, कोटा, सीकर, टोंक, चूरू, हनुमानगढ़, जालौर, नागौर और पाली में उष्ण लहर की संभावना जताई है।

आज यानी 8 अप्रैल के लिए 19 जिलों में अलर्ट जारी हुआ है। जिसमें बाड़मेर में रेड अलर्ट है।
9 अप्रैल – श्री गंगानगर में अति उष्ण लहर का ऑरेंज अलर्ट और हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, टोंक, सीकर, सवाईमाधोपुर, जयपुर, कोटा, करौली, झुंझुनूं, झालावाड़, धौलपुर, दौसा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, भीलवाड़ा, भरतपुर, बारां और अलवर में येलो अलर्ट जारी करते हुए उष्ण लहर की संभावना जताई है।
10 अप्रैल – से मौसम बदलने की संभावना है कुछ जिलों में उष्ण लहर की संभावना है और कुछ में मेघगर्जन, वज्रपात और झोंकदार तेज हवाओं का येलो अलर्ट है।

Related Posts

कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, तबादलों से हटा बैन, जाने कब तक होंगे ट्रांसफर

कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, तबादलों से हटा बैन, जाने कब तक होंगे ट्रांसफर राजस्थान सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत की खबर दी है।…

बीकानेर: गजनेर पुलिया के पास सडक हादसे में महिला की दर्दनाक मौत

बीकानेर: गजनेर पुलिया के पास सडक हादसे में महिला की दर्दनाक मौत बीकानेर। बीकानेर शहर के गजनेर पुलिया के पास शुक्रवार दोपहर एक सडक़ हादसे में महिला की दर्दनाक मौत…

You Missed

कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, तबादलों से हटा बैन, जाने कब तक होंगे ट्रांसफर

कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, तबादलों से हटा बैन, जाने कब तक होंगे ट्रांसफर

बीकानेर: गजनेर पुलिया के पास सडक हादसे में महिला की दर्दनाक मौत

बीकानेर: गजनेर पुलिया के पास सडक हादसे में महिला की दर्दनाक मौत

गुरु का पुष्य में गोचर, इन 4 राशियों के लिए अगले 2 महीने बेहद खास

गुरु का पुष्य में गोचर, इन 4 राशियों के लिए अगले 2 महीने बेहद खास

बीकानेर: कैंपर को टक्कर मार फायरिंग की थी, शरीर पर लगी थी गोली, अब यहां से दो को पकड़ा

बीकानेर: कैंपर को टक्कर मार फायरिंग की थी, शरीर पर लगी थी गोली, अब यहां से दो को पकड़ा

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

बीकानेर: घर पर लड़के को पीटा, इलाज के दौरान मौत

बीकानेर: घर पर लड़के को पीटा, इलाज के दौरान मौत