नशे के खिलाफ बीकानेर पुलिस का एक्शन, पांच जगह छपेमारी कर स्मैक,एमडी,डोडा किए जब्त,देखे खबर

नशे के खिलाफ बीकानेर पुलिस का एक्शन, पांच जगह छपेमारी कर स्मैक,एमडी,डोडा किए जब्त,देखे खबर

बीकानेर। बढ़ता नशा आमजन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है, क्योंकि इस नशे के कारण न केवल युवा बर्बाद हो रहे है, बल्कि शहर से लेकर गांव तक में अपराध भी तेजी से बढऩे लगा है।
बीते दिनों से नशे के खिलाफ आमजन के खड़े होने से पुलिस भी एक्शन मोड़ मे आ गयी है। बुधवार को बीकानेर पुलिस ने जिलेभर में दबिश देकर नशीले पदार्थ पकड़ा है। इसी कड़ी में सदर,जेएनवीसी,नोखा,गंगाशहर सहित अनेक क्षेत्रों में कार्रवाई की गयी।

                                                               नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सदर पुलिस ने भुट्टों के बास में दबिश दी। हथियारबंद जवानों के साथ पहुंची पुलिस टीम ने क्षेत्र में कई घरों की सघन तलाशी ली। इस दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध घरों में बेडरूम से लेकर किचन तक तलाशी ली।

                    आईपीएस कावेंद्र सागर बीकानेर एसपी

पुलिस टीमों ने सदर क्षेत्र से एक स्कोर्पियो व दो बाइक जब्त की। इसके अलावा नयाशहर एसएचओ विक्रम तिवाड़ी के नतृत्व में पुलिस टीम ने जम्भेश्वर नगर में दबिश देकर 700 ग्राम डोडा, चार ग्राम एमडी व 16 ग्राम स्मैक बरामद की है। नोखा पुलिस ने 35 ग्राम एमडी पकड़ी। जेएनवीसी एसएचओ सुरेन्द्र पचार की टीम ने एक व्यक्ति को लग्जरी कार के साथ पकड़ा। कार की तलाशी में 12 ग्राम स्मैक मिली। गंगाशहर एसएचओ समरवीर सिंह की टीम ने एक व्यक्ति को एक किलो 300 ग्राम डोडा के साथ पकड़ा है। बता दे कि बीकानेर में लगातार नशे के खिलाफ अभियान चल रहा है। जिसको लेकर बीते दिनों शहर के कई स्थानों पर पुलिस टीम ने दबिश दी थी।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें