बीकानेर पुलिस अपराधियों पर टूट कर पड़ी इतने लोगों को पहुंचाया हवालात

बीकानेर पुलिस अपराधियों पर टूट कर पड़ी इतने लोगों को पहुंचाया हवालात
बीकानेर। पुलिस ने विभिन्न कार्रवाइयों में करीब डेढ़ दर्जन जनों को गिरफ्तार कर हवालात में पहुंचाने का कार्य किया। श्रीडूंगरगढ़ थाने में एएसआई रविंद्रसिंह ने गुरूवार शाम को आर्दश कॉलोनी, प्रताप बस्ती में शाम करीब 5.15 बजे कार्रवाई करते हुए प्रताप बस्ती निवासी 28 वर्षीय पवन सोनी व 22 वर्षीय छोटू लुहार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से 1800 रूपए व 52 पत्ते बरामद किए। पुलिस हैड कांस्टेबल देवाराम को मामले की जांच दी गई है। इसी थाने के हैड कांस्टेबल भगवानाराम ने ठुकरियासर निवासी लिछमण जाट, कैलाश जाट, मनोज जाट, अशोक जाट को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। हैड कांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा ने दो वारंटी अपराधी पकड़े जिनमें मोमासर निवासी 65 वर्षीय चुनाराम पुत्र बालुराम सुथार व इसी गांव के 35 वर्षीय भगवानाराम पुत्र कालूराम बावरी को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया। एक अन्य कार्रवाई में नेहरा ने सोनियासर शिवदानसिंह निवासी पप्पूसिंह व सोनियासर ऊंचाईडा़ निवासी आसुराम को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। दूसरी ओर सेरूणा थाना क्षेत्र में हैड कांस्टेबल महेश कुमार ने पूनरासर निवासी देवराजनाथ व मामराजनाथ को शांतिभंग में पकड़ा। सेरूणा थाने के कांस्टेबल मनमोहन ने चार वारंटी अपराधी पकड़े जिनमें सोनियासर निवासी कमला उर्फ कमली पत्नी फुसाराम नायक, लिखमीसर उत्तरादा मेघाराम पुत्र रामलाल जाट, सूडसर निवासी श्रीराम पुत्र दुलाराम जाट, दुसारणा पंडरिकजी निवासी हरजीराम पुत्र भीखाराम मेघवाल को गिरफ्तार किया। बता देवें जिले में भर आला अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस गुरूवार को एरिया डोमिनेशन के तहत खासी सक्रिय रही।

  • Related Posts

    बीकानेर: कंपनी के इंजीनियर्स को फिर पीटा, नथानियों की सराय में दूसरी बार गए थे कनेक्शन काटने

    बीकानेर: कंपनी के इंजीनियर्स को फिर पीटा, नथानियों की सराय में दूसरी बार गए थे कनेक्शन काटने बीकानेर के नत्थानियो के सराय में बिजली चोरी रोकने पहुंची बीकेईएसएल कंपनी के…

    तस्कर पर 25 पैसे का इनाम, एसपी बोले- इनकी हवाबाजी खत्म करने के लिए ये इनाम रखा गया है

    तस्कर पर 25 पैसे का इनाम, एसपी बोले- इनकी हवाबाजी खत्म करने के लिए ये इनाम रखा गया है नागौर। नागौर में पांच महीने से फरार चल रहे एक तस्कर…

    You Missed

    बीकानेर: कंपनी के इंजीनियर्स को फिर पीटा, नथानियों की सराय में दूसरी बार गए थे कनेक्शन काटने

    बीकानेर: कंपनी के इंजीनियर्स को फिर पीटा, नथानियों की सराय में दूसरी बार गए थे कनेक्शन काटने

    तस्कर पर 25 पैसे का इनाम, एसपी बोले- इनकी हवाबाजी खत्म करने के लिए ये इनाम रखा गया है

    तस्कर पर 25 पैसे का इनाम, एसपी बोले- इनकी हवाबाजी खत्म करने के लिए ये इनाम रखा गया है

    बीकानेर में इस जगह घर के बाहर बैठे थे 60 वर्षीय व्यक्ति, झगड़ते सांड ने ले ली जान

    बीकानेर में इस जगह घर के बाहर बैठे थे 60 वर्षीय व्यक्ति, झगड़ते सांड ने ले ली जान

    शनि-मंगल-बुध अस्त! इन 3 राशियों के लिए कठिन हो सकता है आने वाला समय

    शनि-मंगल-बुध अस्त! इन 3 राशियों के लिए कठिन हो सकता है आने वाला समय

    बीकानेर में नहरबंदी को लेकर आई ये खबर अब 21 नहीं इतनी तारीख से होगी

    बीकानेर में नहरबंदी को लेकर आई ये खबर अब 21 नहीं इतनी तारीख से होगी

    बीकानेर : लाठी, सरियों से हमला कर जेब से हजारों रुपए छीनने का आरोप

    बीकानेर : लाठी, सरियों से हमला कर जेब से हजारों रुपए छीनने का आरोप