बीकानेर में इस बार हीटवेव के दिन बढ़ेंगे, मौसम विभाग की चेतावनी- गर्मी का असर भी ज्यादा रहेगा, मेडिकल डिपार्टमेंट ने जारी किया अलर्ट

बीकानेर में इस बार हीटवेव के दिन बढ़ेंगे, मौसम विभाग की चेतावनी- गर्मी का असर भी ज्यादा रहेगा, मेडिकल डिपार्टमेंट ने जारी किया अलर्ट
बीकानेर। बीकानेर में इस बार पिछले साल की तुलना में ज्यादा गर्मी बढ़ेगी। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है कि जिले में इस बार लू के दिन भी बढ़ेगी। ऐसे में मेडिकल डिपार्टमेंट की ओर से भी अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों में बीकानेर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन के समय जनजीवन प्रभावित होने लगा है।

केवल बीकानेर ही नहीं, बल्कि जोधपुर और उदयपुर संभाग में भी तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे पूरे क्षेत्र में गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते यह जल्द ही 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि इस वर्ष लू (हीटवेव) के दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। फिलहाल किसी पश्चिमी विक्षोभ के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

लू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क
तेज गर्मी और संभावित लू को देखते हुए चिकित्सा विभाग ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. पुखराज साध ने ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों का दौरा कर लू सहित अन्य मौसमी बीमारियों की तैयारियों का जायजा लिया। अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों, शीतल पेयजल और उपचार सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के और सूती कपड़े पहनने तथा धूप से बचाव के लिए छाता या सिर ढककर निकलने की सलाह दी है।

  • Related Posts

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल बीकानेर। प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किए है। कार्मिक विभाग ने इस सम्बंध में…

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    ट्रक ड्राइवर ने पेड़ से लगाया फंदा लगाकर किया सुसाइड बीकानेर। व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के कानासर…

    You Missed

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    बड़ी खबर: बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई, कम पेट्रोल देने वाले नोजल बंद

    बड़ी खबर: बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई, कम पेट्रोल देने वाले नोजल बंद

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बंद

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बंद

    बड़ी खबर: गंगाशहर में पापड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन दमकलें मौके पर पहुंचीं

    बड़ी खबर: गंगाशहर में पापड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन दमकलें मौके पर पहुंचीं

    बीकानेर में आरजीएचएस योजना में बड़े फर्जीवाड़े की आशंका, जांच में जुटी एसओजी टीम

    बीकानेर में आरजीएचएस योजना में बड़े फर्जीवाड़े की आशंका, जांच में जुटी एसओजी टीम