बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को दोबारा बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने थाने में रिपोर्ट देकर युवक पर बेटी को भगाने, धमकाने और शादी का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।

परिजनों के अनुसार उनकी नाबालिग पुत्री 1 मई की शाम करीब 6 बजे घर से लापता हो गई थी। इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 मई को किशोरी को बरामद कर लिया था और उसे बालिका गृह भेज दिया गया था। बाद में परिजन उसे अपने साथ घर ले आए।

पीड़िता की मां का आरोप है कि इससे पहले भी कुनाल नामक युवक उनकी पुत्री को भगाकर ले गया था और उसके खिलाफ थाने में परिवाद दिया गया था। परिवार का कहना है कि युवक लगातार किशोरी को धमका रहा था और शादी के लिए दबाव बना रहा था।

परिजनों के मुताबिक 22 मई को दोपहर में युवक फिर से उनकी नाबालिग पुत्री को अपने साथ ले गया। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका।

मां ने आरोप लगाया कि पहले मामले में पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई नहीं होने के कारण आरोपी के हौसले बढ़ गए और उसने दोबारा इस घटना को अंजाम दिया। मामले को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।

  • Related Posts

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया जयपुर। जयपुर जिले के माधोराजपुरा निकटवर्ती दोसरा गांव में गर्भवती महिला की हत्या के मामले में…

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी बीकानेर। बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म के पास शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना शाम…

    You Missed

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार