घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये खबर बीकानेर में अमित शाह दौरा, कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, नो-व्हीकल जोन घोषित

घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये खबर

बीकानेर में अमित शाह दौरा, कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, नो-व्हीकल जोन घोषित

बीकानेर में 25 और 26 मई 2026 को भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। दोनों वीवीआईपी के कार्यक्रमों और बैठकों के मद्देनजर शहर में व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था लागू की गई है। इस दौरान कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन रहेगा तथा कुछ क्षेत्रों को नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है।

पुलिस प्रशासन के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नाल एयरपोर्ट से स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय तथा भीमसेन सर्किल से बीएसएफ मुख्यालय और सोफिया स्कूल चौराहा तक विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इन कार्यक्रमों में केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि तथा वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

इन स्थानों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

25 मई को दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे आतक तथा 26 मई को सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक निम्न स्थानों पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा—

जैसलमेर रोड स्थित गांधी प्याऊ

छतरगढ़ रोड स्थित शोभासर चौराहा

श्रीगंगानगर रोड स्थित बीछवाल बाईपास चौराहा

जयपुर रोड स्थित जयपुर बाईपास सर्किल और वैष्णो धाम-डीमार्ट क्षेत्र

नापासर रोड स्थित नापासर चौराहा

नो-व्हीकल जोन घोषित

सोफिया स्कूल चौराहा से म्यूजियम सर्किल तक का मार्ग 25 मई को शाम 3 बजे से रात 12 बजे तक तथा 26 मई को सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक पूर्णतः नो-व्हीकल जोन रहेगा। इस दौरान आम वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

वैकल्पिक मार्ग तय

पुलिस ने शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए हैं। जयपुर रोड से आने वाले वाहन हल्दीराम प्याऊ, सोफिया स्कूल चौराहा, जेएनवीसी थाना रोड, मूर्ति सर्किल या शिवबाड़ी चौराहा होकर मेजर पूर्ण सिंह सर्किल की ओर जा सकेंगे।

जैसलमेर रोड से आने वाले वाहन गांधी प्याऊ से शोभासर चौराहा, करणीनगर औद्योगिक क्षेत्र और सुपर मार्केट होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे।

छतरगढ़ और खाजूवाला क्षेत्र से आने वाले वाहन शोभासर बाईपास से करणीनगर औद्योगिक क्षेत्र होकर शहर पहुंचेंगे।

नापासर रोड से आने वाले वाहनों को नापासर चौराहे से जोधपुर बाईपास और जोहड़ बीहड़ मार्ग होते हुए शिवबाड़ी चौराहा से शहर में प्रवेश दिया जाएगा।

पुलिस की आमजन से अपील

बीकानेर पुलिस ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि वीवीआईपी दौरे के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। पुलिस ने कहा कि डायवर्जन व्यवस्था का पालन करने से अनावश्यक जाम और असुविधा से बचा जा सकेगा।

  • Related Posts

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया जयपुर। जयपुर जिले के माधोराजपुरा निकटवर्ती दोसरा गांव में गर्भवती महिला की हत्या के मामले में…

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी बीकानेर। बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म के पास शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना शाम…

    You Missed

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार