तेज रफ्तार बोलेरो बिजली के पोल से टकराई, शराब की बोतलें मिलने से मचा हड़कंप

तेज रफ्तार बोलेरो बिजली के पोल से टकराई, शराब की बोतलें मिलने से मचा हड़कंप

जयपुर के झालाना (जेएलएन मार्ग) क्षेत्र में मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे बाद एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का पोल टूटकर सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद वाहन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें बीयर और शराब की बोतलें और कैन मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को बोलेरो में आगे और पीछे दोनों तरफ नंबर प्लेट नहीं मिली। ऐसे में वाहन की पहचान और चालक तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। पुलिस अब चेसिस नंबर और अन्य तकनीकी माध्यमों से वाहन मालिक का पता लगाने में जुटी है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल टूटकर सड़क पर गिर गया और उसके तार सड़क पर फैल गए। हादसे के बाद काफी देर तक पोल और तार सड़क पर पड़े रहे, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रही।
घटना के बाद वहां से गुजर रहे एक युवक ने सड़क पर पड़े पोल और तारों को किनारे करने का प्रयास किया तथा रास्ता साफ कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते यह कदम नहीं उठाया जाता तो करंट लगने या सड़क दुर्घटना का खतरा बना रह सकता था।

  • Related Posts

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से होटल के बाहर खड़ा टैंकर होटल में घुस…

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में आरबीएल फिनसर्व लिमिटेड की ब्रांच में…

    You Missed

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत