बहू की मौत का सदमा नहीं झेल सकी सास, कुछ ही मिनटों में थम गई सांस… एक साथ उठी अर्थियां

बहू की मौत का सदमा नहीं झेल सकी सास, कुछ ही मिनटों में थम गई सांस… एक साथ उठी अर्थियां

अजमेर। जिले के सरवाड़ कस्बे में बुधवार को एक ऐसी हृदयविदारक घटना घटी, जिसने पूरे मोहल्ले को गमगीन कर दिया। नाथ मोहल्ले में रहने वाले सुनील भटनागर के परिवार में मातम छा गया। बहू की मौत के कुछ ही घंटों बाद सास ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। जानकारी के अनुसार, सुनील भटनागर की पत्नी अनीता (42) पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और उनका उपचार भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में चल रहा था। मंगलवार शाम उनकी हालत बिगड़ी और उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। देर रात परिजन एम्बुलेंस से शव लेकर सरवाड़ पहुंचे। घर में अनीता का शव जैसे ही पहुंचा, सास अन्नपूर्णा देवी (70) अपने को रोक न सकीं। वे बहू के पार्थिव शरीर से लिपटकर रोने लगीं। परिजनों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन अचानक वे अचेत होकर गिर पड़ीं। घबराए हुए परिवारजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

  • Related Posts

    बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

    बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी बीकानेर। नाथवाना रेलवे स्टेशन के पास रविवार शाम एक रेलवे…

    बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला

    बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला बीकानेर। सूचना दिए बिना विदेशी नागरिक को गेस्ट हाउस में ठहराने पर संचालक के…

    You Missed

    बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

    बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

    बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला

    बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला

    पेट्रोल के पैसे मांगने पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दुकानदार के सिर पर किए कई वार

    पेट्रोल के पैसे मांगने पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दुकानदार के सिर पर किए कई वार

    गैस नहीं मिली तो सिलेंडर भरी गाड़ी को टक्कर मारी:खेत में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

    गैस नहीं मिली तो सिलेंडर भरी गाड़ी को टक्कर मारी:खेत में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

    नौकरी का झांसा देकर युवती से रेप, आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल कर बार-बार शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

    नौकरी का झांसा देकर युवती से रेप, आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल कर बार-बार शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की इस विभाग को जारी करना पड़ा फील्ड में रहने का निर्देश

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की इस विभाग को जारी करना पड़ा फील्ड में रहने का निर्देश