शादी के 2 दिन बाद दुल्हन ने किया सुसाइड, ससुराल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

शादी के 2 दिन बाद दुल्हन ने किया सुसाइड, ससुराल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के स्वामी सेही गांव में शादी के महज दो दिन बाद एक नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। 10 फरवरी को विवाह के बाद ससुराल आई 22 साल की नीलू चौहान का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना रात करीब 9 बजे की है। घर में पति, परिजन और शादी में आए रिश्तेदार मौजूद थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया और संवेदनशीलता को देखते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया गया। थानाधिकारी दौलत राम के अनुसार सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के स्वामी सेही गांव स्थित बुडानिया का बास उधमपुरा में गुरुवार देर रात एक नवविवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा खटखटाया और अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो खिड़की से देखा गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया