शादी से पहले दुल्हन लापता, दूल्हे के साथ बारात थाने पहुंची, पुलिस तलाश में जुटी

शादी से पहले दुल्हन लापता, दूल्हे के साथ बारात थाने पहुंची, पुलिस तलाश में जुटी

राजस्थानी चिराग। बूंदी के नैनवां शहर के थाने में रविवार सुबह एक युवती का अपहरण का मामला दर्ज हुआ। युवती की रविवार को ही टोंक में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी होनी थी। युवती के पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में शहर के ही एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है, जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रात को मंडप के कार्यक्रम के बाद सभी परिजन सो गए। सुबह युवती घर से गायब मिली। परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने युवती की तलाश करना शुरू किया, लेकिन युवती का पता नहीं चला। युवती के पिता ने थाने पहुंचकर शहर के ही एक युवक के खिलाफ पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दी।
मामला संवेदनशील होने से पुलिस उपाधीक्षक राजूलाल मीणा ने पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी। इस पर कानून व्यवस्था की निगरानी के लिए देई थानाधिकारी रामेश्वर जाट व लाखेरी थानाधिकारी सुभाष शर्मा को भी नैनवां भेजा गया। शाम पांच बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा ने भी नैनवां पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
थाने पहुंची बारात
युवती की शादी बूंदी निवासी युवक से होनी थी। बारात टोंक में आयोजित होने वाले सामूहिक सम्मेलन में पहुंच गई। दोपहर तक दुल्हन पक्ष के लोग नहीं पहुंचे तब पता चला कि दुल्हन घर से गायब हो गई। इस पर दूल्हे के साथ बारात नैनवां थाने पर पहुंच गई। बाराती कुछ देर थाने के बाहर ही खड़े रहे। पुलिस अधिकारियों व समाज के नैनवां के प्रमुख लोगों ने बारात के लोगों को समझाया। बाद में फैसला करवा देने की बात कही। उसके बाद बाराती दूल्हे के साथ वापस बूंदी के लिए रवाना हो गए।
युवती की तलाश के लिए टीम भेजी
थानाधिकारी कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि युवती के गायब होने के मामले में युवती के पिता ने नैनवां के ही एक युवक के खिलाफ युवती को भगाकर ले जाने का मामला दर्ज किया है। युवती की तलाश करने के लिए टीमें भेजी है।

Recent Posts

  • Related Posts

    बीकानेर शहर में फिजूल बहा लाखों लीटर पानी, घरों में घुसा पानी, गलियां बनीं नदी

    बीकानेर शहर में फिजूल बहा लाखों लीटर पानी, घरों में घुसा पानी, गलियां बनीं नदी बीकानेर शहर के लक्ष्मीनाथ घाटी इलाके में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

    बीकानेर में एसयूवी सवार ने बाइक सवार को उड़ाया, 7 फीट हवा में उछले

    बीकानेर में एसयूवी सवार ने बाइक सवार को उड़ाया, 7 फीट हवा में उछले बीकानेर में तेज रफ्तार SUV ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। कोतवाली थाना क्षेत्र…

    You Missed

    बीकानेर शहर में फिजूल बहा लाखों लीटर पानी, घरों में घुसा पानी, गलियां बनीं नदी

    बीकानेर शहर में फिजूल बहा लाखों लीटर पानी, घरों में घुसा पानी, गलियां बनीं नदी

    बीकानेर में एसयूवी सवार ने बाइक सवार को उड़ाया, 7 फीट हवा में उछले

    बीकानेर में एसयूवी सवार ने बाइक सवार को उड़ाया, 7 फीट हवा में उछले

    गाड़ियों में भरकर आए बदमाश, टोल पर तोड़फोड़ की, कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई

    गाड़ियों में भरकर आए बदमाश, टोल पर तोड़फोड़ की, कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई

    निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर, 36 बच्चे घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी

    निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर, 36 बच्चे घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी

    बीकानेर: जाने कब होगी नहरबंदी, 15 टंकियों में से सिर्फ 6 का मिलान

    बीकानेर: जाने कब होगी नहरबंदी, 15 टंकियों में से सिर्फ 6 का मिलान

    18 मार्च को बनेगा केंद्र दृष्टि राजयोग, इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर

    18 मार्च को बनेगा केंद्र दृष्टि राजयोग, इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर