बीकानेर: 140 मॉडिफाइड साइलेंसर और 50 प्रेशर हॉर्न पर चला बुलडोजर

बीकानेर: 140 मॉडिफाइड साइलेंसर और 50 प्रेशर हॉर्न पर चला बुलडोजर

राजस्थानी चिराग। बीकानेर यातायात पुलिस ने जनवरी से अब तक सीज हुए बुलेट के करीब डेढ़ सौ साइलेंसर को नष्ट कर दिया। एक रोड रोलर के नीचे डालकर इन सभी को नष्ट किया गया। यातायात पुलिस ने इसके लिए अदालत में अर्जी दायर की, जहां से इन्हें नष्ट करने की स्वीकृति मिलने पर रविवार को एक साथ नष्ट कर दिया।

यातायात निरीक्षक नरेश निर्वाण ने बताया कि एक जनवरी 25 से अब तक जब्त और सीज किए गए बुलेट के साइलेंसर को नष्ट किया गया है। बड़ी संख्या में लोग अपनी बाइक पर लगे ओरिजनल साइलेंसर को हटाकर दूसरा साइलेंसर लगा लेते हैं। इसमें पटाखे जैसी आवाज होती है। जिस लगाना गैर कानूनी है। समय-समय पर कार्रवाई करते हुए ऐसे साइलेंसर उतारकर बाइक पर ओरिजनल साइलेंसर लगवाए जाते हैं। एक जनवरी से अब तक 140 साइलेंसर बरामद हुए थे, जिन्हें रविवार को अदालत के आदेश पर नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा प्रेशर हॉर्न भी नष्ट किए गए। करीब तीस प्रेशर हॉर्न पुलिस ने पहले जब्त किए थे।

रानी बाजार ओवरब्रिज के पास स्थित यातायात पुलिस के स्टेशन पर सभी साइलेंसर लाइन में रखे गए। फिर एक रोड रोलर को इन सभी पर चला दिया गया। जिससे भारी भरकम साइलेंसर भी नष्ट हो गए, जिन्हें अब वापस उपयोग में नहीं लिया जा सकता। इस प्रक्रिया को यातायात पुलिस ने अपने स्तर पर नहीं निपटाया बल्कि अदालत की स्वीकृति लेकर किया। अदालत ने ही इन्हें नष्ट करने के आदेश दिए थे। यातायात निरीक्षक का कहना है कि जल्द ही फिर से सीज करने का अभियान चलेगा।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी