महाकुंभ से लौट रही बस राजस्थान में पलटी, 30 यात्री घायल, 3 गंभीर

महाकुंभ से लौट रही बस राजस्थान में पलटी, 30 यात्री घायल, 3 गंभीर

पाली। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर राजस्थान के पाली के कोसेलाव गांव आ रही श्रद्धालुओं से भरी बस देसूरी-चारभुजा नाल मार्ग में पंजाब मोड़ पर रात करीब 12 बजे पलट गई। इस हादसे में करीब 30 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। इसमें 3 गंभीर घायल हैं। बस में एक ही गांव के 46 लोग सवार थे। हादसा ब्रेक फेल होने के चलते हुआ।

जानकारी के अनुसार बस में सवार यात्री दर्शन के लिए प्रयागराज महाकुंभ गए थे, जो मंगलवार रात को तखतगढ़ स्थित अपने गांव कोसेलाव लौट रहे थे। इसी दौरान देसूरी नाल घाट सेक्शन के पंजाब मोड़ के पास बस का ब्रेक फेल हो गया, जिससे बस पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही चारभुजा पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को निकालकर चारभुजा अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार जारी है।

  • Related Posts

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला भरतपुर में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रॉपर्टी डीलर अजय (35) रात 8 बजे अपने…

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा बीकानेर। पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 अवैध पिस्टल…

    You Missed

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा