बीकानेर: इस जगह केमिकल से भरा टैंकर नहर में गिरा, आस-पास के इलाके में फैली सनसनी

बीकानेर: इस जगह केमिकल से भरा टैंकर नहर में गिरा, आस-पास के इलाके में फैली सनसनी

बीकानेर। जयपुर के भांकरोटा में अग्निकांड के बाद ऐसे हादसों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ऐसा ही एक मामला जिले के लूणकरणसर के हंसेरा गांव में सामने आया है जहां देर रात केमिकल से भरा एक टैंकर पलट गया। हालांकि हादसा होते-होते बच गया, क्योंकि टैंकर किसी से नहीं टकराया। एविशन टर्बाइन फ्यूल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। टैंकर में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया।घटना की सूचना मिलते ही लूनकरणसर थाना अधिकारी गणेश कुमार विश्नोई मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उपखंड अधिकारी दयानंद रूयल और डिप्टी पुलिस अधिकारी नरेंद्र पूनिया भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। बताया जा रहा है कि टैंकर ड्राइवर की सजगता से बड़ा हादसा टल गया, फिलहाल टैंकर में मौजूद अत्यधिक ज्वलनशील ईंधन को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल