राजस्थान ब्रेकिंग: हाईटेंशन लाइन से बस में आग, सिलेंडर में ब्लास्ट, 3 की मौत, 10 से ज्यादा झुलसे

राजस्थान ब्रेकिंग: हाईटेंशन लाइन से बस में आग, सिलेंडर में ब्लास्ट, 3 की मौत, 10 से ज्यादा झुलसे

जयपुर में मंगलवार को एक बस हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। बस में करंट आ गया, जिसके बाद आग लग गई। हादसे में उत्तर प्रदेश के रहने वाले 3 लोगों की मौत हो गई, 10 मजदूर झुलस गए। बस के ऊपर सिलेंडर भी थे, जिनमें से एक में विस्फोट हुआ है। मामला जयपुर शहर से 50 किलोमीटर दूर मनोहरपुर इलाके का है। जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी ने बताया कि 65 मजदूरों को टोडी स्थित ईंट भट्टे पर लाया जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। इसमें गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को जयपुर रेफर किया गया है। बस हादसे की जानकारी मिलते ही जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बस में 65 पैसेंजर्स थे। सभी लोग पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं। यहां मजदूरी के लिए ईंट भट्टे पर आए थे। भट्टे पर पहुंचने से करीब 300 मीटर पहले हादसा हो गया। हादसे में पीलीभीत (UP) के रहने वाले नसीम (50) पुत्र अली हुसैन और सहीनम (20) पुत्री नसीम की मौत हो गई। वहीं, एक मृतक की अब तक पहचान नहीं हुई है।

  • Related Posts

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासान दो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट? (राजस्थानी चिराग की खास खबर) जयपुर। 28 अगस्त। बीकानेर…

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    You Missed

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव  वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा