कार में जिंदा जला बिजनेसमैन, 4 दिन पहले पत्नी के साथ गांव आए थे

कार में जिंदा जला बिजनेसमैन, 4 दिन पहले पत्नी के साथ गांव आए थे
मुंबई के बिजनेसमैन की चलती कार में आग लगने से मौत हो गई। घटना डूंगरपुर जिले के निठाऊआ थाना क्षेत्र की है। पुलिस को मौके से एक खाली प्लास्टिक की कैन मिली है। थानाधिकारी घनश्याम ने बताया-बुधवार दोपहर 2 बजे सूचना मिली कि निठाऊआ से कनोड़िया जाने वाले रास्ते पर विरुला फला के पास एक कार में आग लग गई है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। कार के अंदर एक जला हुआ शव मिला, जिसे आसपुर सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने बताया- कार सवार की पहचान किशोर कुमार (50) निवासी निठाऊआ के रुप में हुई। किशोर मुंबई में हार्डवेयर का कारोबार करते हैं। चार दिन पहले 24 जनवरी को वह अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ अपने पुश्तैनी घर निठाऊआ पहुंचे थे। बुधवार दोपहर को वह अपने भाई की कार को लेकर किसी काम से कनोड़िया जाने के लिए निकले थे। घर से 5 किलोमीटर आगे विरुला फला के पास कार में अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

  • Related Posts

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और बिना वैध…

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया जैसलमेर जिले में 2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने सुसाइड कर लिया। दंपती…

    You Missed

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन