युवक बोला-ब्लैकमेल कर दो लाख रुपए लिए, होटल में पीया जहर

युवक बोला-ब्लैकमेल कर दो लाख रुपए लिए, होटल में पीया जहर

प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल के कमरे में युवक ने जहर पीकर सुसाइड करने की कोशिश की। इससे पहले युवक ने वीडियो बनाकर एक व्यक्ति पर ब्लैकमेल कर पैसे मांगने का आरोप लगाया। वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर उसे खोज निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे उदयपुर रेफर कर दिया। थाना अधिकारी शंभू सिंह झाला ने बताया-बुधवार दिन में एक वीडियो सामने आया था। जिसमें एक युवक किसी व्यक्ति पर परेशान करने का आरोप लगाकर दवाई पीने का दावा कर रहा था। युवक की पहचान हितेश (24) पुत्र मांगीलाल निवासी कनोरा, थाना रठांजना के रूप में हुई। युवक प्रतापगढ़ आया था। जहां उसने एक होटल में वीडियो बनाकर अपलोड कर दिया। थाना अधिकारी ने बताया-सूचना पर युवक की लोकेशन को ट्रेस किया गया। लोकेशन बस स्टैंड के सामने स्थित एक होटल की मिली। इस पर टीम होटल पहुंची। जहां पता चला कि युवक दूसरी मंजिल के 201 नंबर रूम में रुका है। टीम ने गेट तोड़कर कमरे के अंदर पहुंची। जहां युवक अचेत हालत में मिला। इस पर उसे जिला अस्पताल प्रतापगढ़ में भर्ती कराया। परिजनों के पहुंचने पर उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया है।

  • Related Posts

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और बिना वैध…

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया जैसलमेर जिले में 2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने सुसाइड कर लिया। दंपती…

    You Missed

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन