राजस्थान में गणतंत्र दिवस के बाद हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, इन दिग्गज MLAs को मिल सकता है मौका

राजस्थान में गणतंत्र दिवस के बाद हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, इन दिग्गज MLAs को मिल सकता है मौका

CM Bahjanlal Sharma

राजस्थानी चिराग। राजस्थान में गणतंत्र दिवस के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, गणतंत्र दिवस के बाद कभी भी सीएम भजनलाल अपनी कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। इसमें लगभग आधा दर्जन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। बता दें, इस विस्तार में कुछ नए चेहरों को मंत्री पद मिलने की संभावना है, वहीं, कुछ पुराने नेताओं के बाहर होने की भी संभावना है।

बताया जा रहा है कि इस बार के कैबिनेट विस्तार में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गुट के नेताओं को भी मौका दिए जाने की संभावना है। सीएम भजनलाल ने हाल ही में वसुंधरा राजे से उनके सिविल लाइन स्थित आवास पर मुलाकात की, जिसके बाद से अटकलें और तेज हो गई हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री शर्मा ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और कई केन्द्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की थी।

इन नेताओं को मिल सकता है मंत्री पद

सूत्रों के मुताबिक, भजनलाल मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले संभावित नामों में कालीचरण सराफ और श्रीचंद कृपलानी जैसे अनुभवी नेताओं के नाम सबसे ऊपर हैं। इसके अलावा रेवंतराम डांगा, भेराराम सियोल, शैलेश दिगंबर सिंह, राजेंद्र गुर्जर, संदीप शर्मा, लालाराम बैरवा और जितेंद्र गोठवाल को भी मंत्री पद मिलने की उम्मीद है।

मंत्रिमंडल फेरबदल के साथ ही डिप्टी सीएम भी बदलने की चर्चाएं जोरों पर हैं। इस पद के लिए अनिता भदेल, डॉ. मंजू बाघमार, जोगेश्वर गर्ग और जितेंद्र गोठवाल में से किसी एक का नाम सामने आ सकता है। बताते चलें कि वर्तमान में सीएम भजनलाल के मंत्रिमंडल में 6 पद रिक्त हैं। 31 जनवरी से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार कर सरकार अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है।

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर