कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता और गैंगस्टर वीरेंद्र चारण के पिता को गिरफ्तार किया है। तीनों को पहले पूछताछ के लिए रतनगढ़ थाने लाया गया, जहां करीब चार घंटे तक गहन पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। चूरू एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि 14 मई की सुबह कांग्रेस नेता राजकुमार बबेरवाल के घर दो नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंजाब के दो शूटर हरदीत सिंह और रोहित को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर आगे की कार्रवाई की गई।

इस मामले में पुलिस पहले ही जयपुर जिले के रेनवाल मांझी निवासी मोनू चौधरी (21) और अनीश गुर्जर (19) को गिरफ्तार कर चुकी है, जिन पर शूटरों की मदद करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार गैंगस्टर रोहित गोदारा के पिता संतदास और माता गीता देवी को पूछताछ के लिए लूणकरणसर से रतनगढ़ थाने लाया गया था। वहीं गैंगस्टर वीरेंद्र सिंह चारण के पिता नरेंद्र सिंह को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को आशंका है कि फायरिंग की इस साजिश से जुड़े कुछ तथ्यों की जानकारी आरोपियों के परिजनों को हो सकती है। इसी आधार पर उनसे विस्तृत पूछताछ की गई। हालांकि पुलिस ने अभी तक गिरफ्तारी के पीछे के विस्तृत कारणों का खुलासा नहीं किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार