अनियंत्रित होकर पलटी कार, 2 घायल, बीकानेर से भोमपुरा जा रहे थे

अनियंत्रित होकर पलटी कार, 2 घायल, बीकानेर से भोमपुरा जा रहे थे

अनूपगढ़। आवारा पशु को बचाते समय एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार का पिछला टायर भी निकलकर लगभग 50 फीट की दूरी पर जा गिरा। कार में सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपसा के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। घटना नेशनल हाईवे नंबर 911 पर गांव 5के के पास मंगलवार सुबह करीब 7 बजे की है। दोनों व्यक्ति रायसिंहनगर गांव भोमपुरा के निवासी है।

कार सवार श्रवण कुमार उर्फ राजकुमार (45) पुत्र लालचंद निवासी भोमपुरा ने बताया कि वह अपने परिचित दीपक कुमार (43) पुत्र सुरजा राम निवासी भोमपुरा के साथ कर में सवार होकर बीकानेर से भोमपुरा जा रहे था और जब वह गांव 5 के के पास पहुंचे, तो अचानक नेशनल हाईवे नंबर 911 पर आवारा पशु कार के सामने आ गया। उन्होंने बताया कि आवारा पशु को बचाते समय कार अनियंत्रित हो गई और कार पलट गई। उन्होंने बताया कि गनीमत रही कि उसी दौरान कार में लगा हुआ एयरबैग खुल गया। जिससे बड़ा हादसा होते होते बच गया।

  • Related Posts

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला भरतपुर में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रॉपर्टी डीलर अजय (35) रात 8 बजे अपने…

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा बीकानेर। पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 अवैध पिस्टल…

    You Missed

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा