बीकानेर में एसीबी की कार्रवाई का मामला, कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा बोले- तिल भर भी मिलीभगत मिली तो दे दूंगा इस्तीफा

बीकानेर में एसीबी की कार्रवाई का मामला, कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा बोले- तिल भर भी मिलीभगत मिली तो दे दूंगा इस्तीफा

बीकानेर। बीकानेर में हुई एसीबी की कार्रवाई का प्रकरण लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री किरोडी मीणा के विभाग से जुड़ा मामला होने के चलते लगातार विपक्षी दल किरोड़ी मीणा पर सवाल उठाते हुए आरोप लगा रहे है कि मीणा की भी इसमें मिलीभगत है। दूसरी तरफ बाबा किरोड़ी ने भी आज इस प्रकरण को लेकर मीडिया से बातचीत की। बाबा किरोड़ी ने बातचीत करते हुए कहा कि मैं तो जीवनभर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ा हूं। इस मामले में मेरी तिल भर भी मिलीभगत मिल जाए तो मैं अपने आप को कानून के हवाले करने को तैयार हूं। गिरफ्तारी ही नहीं, मैं मंत्री पद भी छोडऩे को तैयार हूं। उन्होने कहा- इस मामले में मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के पास प्रमाण हैं तो वह एसीबी को दें, जिससे मेरे खिलाफ कार्रवाई हो सके। क्योंकि मैंने रीट और आरएएस के पेपर में डोटासरा के खिलाफ आरोप लगाए थे। इसलिए वह दुर्भावना से ग्रसित होकर मेरे खिलाफ आरोप लगा रहे हैं। किरोड़ीलाल मीणा ने कहा- एसीबी की कार्रवाई हमारे इनपुट के आधार पर ही हुई है। मैं सरकार और एसीबी की प्रशंसा करना चाहूंगा कि उन्होने रिश्वत लेने और देने वालों को भी पकड़ लिया। मैं आपके माध्यम से एसीबी से कहना चाहूंगा कि इस मामले में गहराई में जाकर जांच करें, जिससे कांग्रेस के राज में बना कोकस टूट सके। उन्होने कहा- इस बात से हम इनकार नहीं कर रहे हैं कि जो नामित निदेशक गिरफ्तार हुआ है, उसकी सूचना पर हम कार्रवाई करते थे। लेकिन सूचना तो कई लोग देते हैं। जब सूचना देने वाले ही लिप्त हो जाए तो हमने इसका इनपुट एसीबी को दे दिया, जिससे यह कार्रवाई हुई।

  • Related Posts

    राजस्थान में आज आंधी-बारिश और हीटवेव का अलर्ट, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम 

    राजस्थान में आज आंधी-बारिश और हीटवेव का अलर्ट, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम  बीकानेर। राजस्थान में मंगलवार को बारिश और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। आज 7…

    बढ़ गई स्कूलों की छुट्टियां, इतने दिन की हुई बढ़ोतरी, जाने कब से खुलेगी स्कूलें

    बढ़ गई स्कूलों की छुट्टियां, इतने दिन की हुई बढ़ोतरी, जाने कब से खुलेगी स्कूलें राजस्थान के स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयां 7 दिन बढ़ा दी गई है। शिक्षा विभाग…

    You Missed

    राजस्थान में आज आंधी-बारिश और हीटवेव का अलर्ट, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम 

    राजस्थान में आज आंधी-बारिश और हीटवेव का अलर्ट, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम 

    बढ़ गई स्कूलों की छुट्टियां, इतने दिन की हुई बढ़ोतरी, जाने कब से खुलेगी स्कूलें

    बढ़ गई स्कूलों की छुट्टियां, इतने दिन की हुई बढ़ोतरी, जाने कब से खुलेगी स्कूलें

    बीकानेर: सोनगिरी कुआं इलाके में देर रात चाकूबाजी की घटना से क्षेत्र में दहशत

    बीकानेर: सोनगिरी कुआं इलाके में देर रात चाकूबाजी की घटना से क्षेत्र में दहशत

    बड़ी खबर आधी रात को 141 उपपुलिस अधीक्षको के हुए तबादले, बीकानेर से इनका हुआ

    बड़ी खबर आधी रात को 141 उपपुलिस अधीक्षको के हुए तबादले, बीकानेर से इनका हुआ

    बीकानेर में एसीबी की कार्रवाई का मामला, कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा बोले- तिल भर भी मिलीभगत मिली तो दे दूंगा इस्तीफा

    बीकानेर में एसीबी की कार्रवाई का मामला, कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा बोले- तिल भर भी मिलीभगत मिली तो दे दूंगा इस्तीफा

    बीकानेर शहर के इस क्षेत्र में फायरिंग, युवक के गोली लगने की सूचना

    बीकानेर शहर के इस क्षेत्र में फायरिंग, युवक के गोली लगने की सूचना