बीकानेर: बोलेरो सवारों ने 6 किमी पीछा कर मारी टक्कर, सोने की चेन और नकदी लूटी

बीकानेर: बोलेरो सवारों ने 6 किमी पीछा कर मारी टक्कर, सोने की चेन और नकदी लूटी
बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में देर रात एक कार चालक के साथ लूटपाट और मारपीट की घटना सामने आई है। बोलेरो सवार अज्ञात बदमाशों ने एक कार का करीब 6 किलोमीटर तक पीछा किया, फिर टक्कर मारकर उसे रोका। बदमाशों ने चालक से मारपीट कर सोने की चेन और नकदी लूट ली और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नापासर थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि शेरेरा निवासी 31 वर्षीय नंदकिशोर स्वामी ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नंदकिशोर ने बताया कि 4 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने भाई को नौरंगदेसर छोड़कर अपनी कार से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान एक बोलेरो गाड़ी लगातार उनकी कार का पीछा कर रही थी और बार-बार डिपर दे रही थी।

पीड़ित के अनुसार, करीब पांच से छह किलोमीटर पीछा करने के बाद राणीसर जीएसएस के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने उनकी कार को पीछे से दो बार टक्कर मारी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और रुक गई। कार रुकते ही बोलेरो में सवार तीन युवक नीचे उतरे और नंदकिशोर के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली और जेब में रखे करीब 8,800 रुपये छीन लिए। घटना के दौरान सड़क पर दूसरी गाड़ी आती देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित नंदकिशोर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। नापासर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

  • Related Posts

    बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर के अवैध पानी कारोबार पर चला बुलडोजर

    बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर के अवैध पानी कारोबार पर चला बुलडोजर बीकानेर। अब सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि अपराधियों की अवैध कमाई पर भी पुलिस ने सीधा वार शुरू…

    बीकानेर: स्पा सेंटर और कैफे की आड़ में अनैतिक काम, 4 माह में इतने युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: स्पा सेंटर और कैफे की आड़ में अनैतिक काम, 4 माह में इतने युवक-युवतियां गिरफ्तार बीकानेर। शहर में स्पा सेंटर और कैफे की आड़ में अनैतिक काम का खेल…

    You Missed

    बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर के अवैध पानी कारोबार पर चला बुलडोजर

    बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर के अवैध पानी कारोबार पर चला बुलडोजर

    बीकानेर: स्पा सेंटर और कैफे की आड़ में अनैतिक काम, 4 माह में इतने युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: स्पा सेंटर और कैफे की आड़ में अनैतिक काम, 4 माह में इतने युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: बोलेरो सवारों ने 6 किमी पीछा कर मारी टक्कर, सोने की चेन और नकदी लूटी

    बीकानेर: बोलेरो सवारों ने 6 किमी पीछा कर मारी टक्कर, सोने की चेन और नकदी लूटी

    शनि जयंती पर 50 साल बाद बन रहा केदार योग, 4 राशियों की पलटेगी किस्मत

    शनि जयंती पर 50 साल बाद बन रहा केदार योग, 4 राशियों की पलटेगी किस्मत

    बीकानेर में इतनी मई से सामान्य होगी पेयजल आपूर्ति, जाने कब तक है नहरबंदी

    बीकानेर में इतनी मई से सामान्य होगी पेयजल आपूर्ति, जाने कब तक है नहरबंदी

    बीकानेर: इंस्टाग्राम पर खिलौने बेचने वाला जालसाज गिरफ्तार, फर्जी अकाउंट के जरिए युवाओं को फंसाता था

    बीकानेर: इंस्टाग्राम पर खिलौने बेचने वाला जालसाज गिरफ्तार, फर्जी अकाउंट के जरिए युवाओं को फंसाता था