आज 48 घंटे के लिए बनेगा चतुर्ग्रही राजयोग, इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी-कुबेर की कृपा!

आज 48 घंटे के लिए बनेगा चतुर्ग्रही राजयोग, इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी-कुबेर की कृपा!

Chaturgrahi Yog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब एक ही राशि में चार ग्रह एक साथ आते हैं, तो चतुर्ग्रही योग बनता है. ज्योतिष शास्त्र में इसे प्रभावशाली माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 16 अप्रैल यानी आज से 17 अप्रैल के बीच ऐसा ही खास संयोग बनने जा रहा है. यह योग करीब 48 घंटे तक सक्रिय रहेगा और इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. हालांकि, ज्योतिषियों के अनुसार मेष, मिथुन, सिंह और धनु राशि वालों के लिए यह समय खासतौर पर लाभकारी साबित हो सकता है. इस दौरान धन, करियर और भाग्य से जुड़े सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. मान्यता है कि इस दौरान मां लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा भी इन पर बनी रह सकती है. चतुर्ग्रही राजयोग परिस्थितियों के अनुसार शुभ या सामान्य परिणाम दे सकता है. लेकिन इस बार बनने वाला योग कई लोगों के लिए तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है.

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक रूप से फायदेमंद रह सकता है. आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं. पहले के मुकाबले पैसों की स्थिति बेहतर हो सकती है. यदि आपका कोई पैसा अटका हुआ है, तो उसके मिलने की संभावना है. व्यापार में भी कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है.

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए यह योग निवेश के लिहाज से लाभकारी साबित हो सकता है. धन में वृद्धि के संकेत हैं. नौकरी करने वालों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आगे बढ़ने में मददगार साबित होगा.

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला हो सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. धन लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं. विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है. पैतृक संपत्ति से भी फायदा होने के योग हैं.

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए यह योग भाग्य का साथ लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी. प्रमोशन के योग बन सकते हैं. यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें राहत मिल सकती है. पुराने कर्ज से छुटकारा मिलने और आय बढ़ने के संकेत हैं.

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार